फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   leopard d found dead in canal in pilibhit

Pilibhit News: जंगल से तीन किमी दूर माइनर में उतराता मिला मादा तेंदुए का शव, मौत का कारण स्पष्ट नहीं

Fri, 28 Mar 2025 05:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Mar 2025 05:52 PM IST
सार

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव चुड़ैला बंजरिया के निकट माइनर में शुक्रवार को तेंदुए का शव मिला। वन विभाग की टीम ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
leopard d found dead in canal in pilibhit
माइनर में पड़ा तेंदुए का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत जिले में जंगल से बाहर गजरौला थाना क्षेत्र के गांव चुड़ैला बंजरिया के निकट माइनर में मादा तेंदुए का शव उतराता मिला। तेंदुए का शव देख लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची सामाजिक वानिकी की टीम ने जांच के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए मुख्यालय भेजा। तेंदुए के शरीर पर चोट आदि के निशान नहीं मिले हैं।

विज्ञापन


गांव चुड़ैला बंजरिया से मुंडेला माइनर (नहर) गुजरी है। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे गोधन महाराज स्थान के निकट माइनर में ग्रामीणों ने तेंदुए का शव उतराता देखा। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। जानकारी पर कुछ ही देर में यहां भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


सूचना पर सामाजिक वानिकी की टीम पहुंची। जांच-पड़ताल के बाद शव पानी से बाहर निकालकर सामाजिक वानिकी मुख्यालय भेजा गया। डिप्टी रेंजर शेर सिंह ने बताया कि तेंदुए के शरीर पर कहीं चोट आदि के निशान नहीं मिले हैं। शव दो से तीन दिन पुराना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी जगह से शव के बहकर आने की संभावना है। जहां शव मिला उस स्थान की जंगल से दूरी करीब तीन किलोमीटर बताई जा रही है। डीएफओ भरत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

तीन सदस्यीय टीम करेंगी पोस्टमार्टम
सामाजिक वानिकी मुख्यालय में मादा तेंदुए के शव का तीन सदस्यीय चिकित्सकों की टीम पोस्टमार्टम करेगी। इसमें डॉ. दक्ष गंगवार के अलावा दो अन्य पशु चिकित्सक शामिल हैं। मादा तेंदुआ की उम्र करीब 15 वर्ष आंकी जा रही है।

घटनास्थल से तीन किमी. दूर गन्ने में दिखा तेंदुए का शावक
चुड़ैला बंजरिया गांव में जिस स्थान पर तेंदुए का शव मिला है। उससे तीन किलोमीटर दूर बाघ घियोना गांव में मोहनलाल के गन्ने के खेत में तेंदुए के एक शावक की चहलकदमी देखी गई। लोगों ने शावक का वीडियो भी बनाया। सामाजिक वानिकी की टीम के पहुंचने से पहले ही शावक खेतों में होकर आगे निकल गया। 

डिप्टी रेंजर शेर सिंह ने बताया कि शावक की मौजूदगी को देखते हुए कैमरे लगाए जा रहे हैं। डब्ल्यूटीआई की टीम ने भी निगरानी शुरू कर दी है। विभागीय अफसर शावक के जंगल से भटककर आने की बात कह रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed