फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Leopard attacks villager cutting wood near village

Pilibhit News: गांव के निकट लकड़ी बीन रहे ग्रामीण पर तेंदुए का हमला

Thu, 10 Jul 2025 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacks villager cutting wood near village
जख्म दिखाता तेंदुए के हमले में घायल युवक स्रोत: ग्रामीण
अमरिया/ मझोला (पीलीभीत)। गांव गिधौर में बृहस्पतिवार की शाम नाले किनारे खेतों में लकड़ी बीन रहे ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। शोर-शराबा करने पर तेंदुआ भाग गया। हमले में घायल ग्रामीण को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निगरानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव गिधौर निवासी महेश कुमार (35) ने बताया कि वह गांव से पांच सौ मीटर की दूरी पर नाले के किनारे लकड़ी बीनने गया था। इस दौरान झाड़ियों से अचानक निकले तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। पंजे लगने से वह घायल हो गया। शोर शराबे पर तेंदुआ कुछ पीछे हटा। काफी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए। उन्होंने शोर शराबा किया। इस पर तेंदुआ आगे निकल गया।
विज्ञापन

सूचना पर वन दरोगा सोनी सिंह, प्रमोद कुमार, राजीव ढाली आदि मौके पर पहुंचे। पगचिह्न ट्रेस कर तेंदुए की निगरानी शुरू कर दी। इधर, घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed