Pilibhit News: रिहायशी इलाके में पहुंचा तेंदुआ, हमला कर दो लोगों को किया घायल, ग्रामीणों में दहशत
मरौरी ब्लाक क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक तेंदुआ गांव संतोषपुरा के करीब पहुंच गया। उसने हमला कर दो ग्रामीणों को घायल कर दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत जिले में जंगल से बाहर निकल कर रिहायशी इलाके में पहुंचे तेंदुए ने सोमवार सुबह दो ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। इस घटना के बाद ग्रामीणों में खलबली मच गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के बाद वन विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से तेंदुए की निगरानी शुरू कर दी है। तेंदुए के हमले का वीडियो भी सामने आया है।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व की महोफ और माला रेंज के बाहर पिछले कुछ दिनों से बाघ और तेंदुए की सक्रियता बढ़ती जा रही है। सोमवार को सामाजिक वानिकी की पीलीभीत रेंज के मरौरी सेक्शन के अंतर्गत ग्राम संतोषपुरा में तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुए की खेतों में चहलकदमी देखे जाने के बाद ग्रामीण की भीड़ जमा हो गई। कुछ ग्रामीण खेत की ओर बढ़ने लगे।
गन्ने के खेत में दो ग्रामीणों पर किया हमला
इस दौरान अचानक गन्ने से निकले तेंदुए ने पहले गांव निवासी हरिशंकर पर हमला किया। इसके बाद सामने आए एक ग्रामीण डोरीलाल को भी घायल कर दिया।तेंदुए का हमला देख अन्य ग्रामीण जानकर भागे। इलाके में दहशत फैल गई। वहीं तेंदुआ पास में ही रेलवे लाइन के नजदीक झाड़ियों में जाकर छिप गया।
स्कूल में छात्राओं का यौन शोषण: कंप्यूटर टीचर करता था अश्लील हरकतें; शौचालय में मिलीं आपत्तिजनक वस्तुएं
जानकारी के बाद सामाजिक वानिकी की क्षेत्रीय टीम के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने तेंदुए की निगरानी शुरू कर दी गई। रेंजर पियूष मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि तेंदुए के हमले में दो लोग घायल हुए हैं। तीन टीमों को निगरानी में लगाया गया है। जल्द ही तेंदुए को जंगल में छोड़ा जाएगा।