फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Leopard attacked three villagers going to farm, injured

Pilibhit News: खेत पर जा रहे तीन ग्रामीणों पर तेंदुए ने किया हमला, घायल

Thu, 02 May 2024 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacked three villagers going to farm, injured
घायल समसुल ।
पीलीभीत। पुरानी पीलीभीत में तेंदुए के हमले की घटना के बाद अब बरखेड़ा क्षेत्र के गांव जार कल्लिया में तेंदुए ने दस्तक दी है। यहां पर सुबह खेत पर जा रहे तीन लोगों को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। वन विभाग की टीम ने घायलों को अस्पताल भिजवाने के बाद जांच की। घटना से गांव में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब छह बजे विवेक कुमार खेत पर जाने के लिए निकले थे। तभी तालाब के पास पहले से बैठे तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए। इसके बाद तेंदुए ने सत्यपाल पर भी हमला किया। इससे उनकी आंख के पास घाव हो गया, जबकि तेंदुए के ही हमले में हेमराज भी घायल हो गए।
विज्ञापन

एक साथ तीन लोगों पर हमला करने के बाद तेंदुआ पास के ही खेत में चला गया। हमले की घटना से गांव में दहशत फैल गई। तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शोरगुल करने लगे। डिप्टी रेंजर शेर सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच की। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी रेंजर से पूछे जाने पर बताया कि निगरानी शुरू कर दी गई है। तेंदुआ गांव के पास ही कहीं छिपा हुआ है। इससे खतरा बना हुआ है।
.........
अलीगंज में पकड़ा जा चुका है तेंदुआ
तीन दिन पहले न्यूरिया क्षेत्र के गांव अलीगंज में घर में घुसे तेंदुए को पकड़ा गया था। इसे टाइगर रिजर्व में ही छोड़ा गया है। इधर पुरानी पीलीभीत में हमलावर तेंदुए को अभी नहीं पकड़ा गया है। इससे वहां के लोगों में दहशत बनी हुई है।

00
तेंदुए के हमले से किसान घायल



पूरनपुर। जंगल किनारे गन्ने की फसल की बंदरों से रखवाली कर रहे किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। किसान पंजा लगने से घायल हो गया।



घटना मंगलवार शाम की है। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी शमशुल ने बताया कि उसका खेत जंगल किनारे है। खेत में गन्ने की फसल की बंदरों से रखवाली कर रहे थे। इस दौरान खेत में से निकले तेंदुए ने पंजा मारकर घायल कर दिया। शमशुल इलाज कराने बुधवार को सीएचसी आया। संवाद

घायल समसुल ।

घायल समसुल ।

घायल समसुल ।

घायल समसुल ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed