{"_id":"7d7b82034b7ea910a65e41a5eb56452b","slug":"leopard-attack-woman-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए के हमले से महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए के हमले से महिला घायल
plibhit
Updated Sun, 27 Dec 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल से सटे खेत की रखवाली कर रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। शोर शराबा होने पर तेंदुए उसे घायल अवस्था में छोड़कर भाग गया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
माला कॉलोनी के अशोकनगर निवासी संजीत मलिक की 35 वर्षीय पत्नी लिपिका मलिक उर्फ मोना रविवार दोपहर जंगल से खेत में गेहूं की फसल की रखवाली करने गई थी। यहां वह खेत में बथुआ तोड़ रही थी। इस दौरान जंगल से निकले तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। उसके चीखने पर आसपास खेतों में मौजूद लोगों ने शोर-शराबा किया, जिस पर तेंदुआ महिला को छोड़कर जंगल में भाग गया। गांव उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की सूचना वन विभाग को दी। जिला अस्पताल में भर्ती महिला ने बताया तेंदुए को आता देख उसने शोर मचाते हुए भागने का प्रयास किया लेकिन तेंदुए ने उसके दाएं पर घुटने के पास हमला कर गिरा दिया। तेंदुए के हमले से उसका दाएं पैर और पर गहरे घाव लगे हैं।
विज्ञापन
इस बाबत टाइगर रिजर्व की माला रेंज के वनक्षेत्राधिकारी डीके सिंह ने बताया कि महिला पर माला के कोर एरिया में कंपार्टमेंट दो में लकड़ी बीनते समय हमला हुआ है। उन्होंने टीम भेजकर घटना की जानकारी ले ली है। खेत में हमले की बात गलत है।
विज्ञापन