फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   lekhraj bharti and munnu kashyap removed from his designation

भाजपा के जिला महामंत्री लेखराज भारती और जिला मंत्री मुन्नू कश्यप पद मुक्त

Sun, 13 Mar 2022 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
lekhraj bharti and munnu kashyap removed from his designation
पीलीभीत। भाजपा नेतृत्व ने बगावत के वक्त तो अपने नेताओं को मनाने और समझाने का काम किया था। पर कई स्थानों पर बगावत थमी नहीं। तब नेतृत्व शांत हो गया था लेकिन अब कार्रवाई शुरू की गई है। भाजपा के जिला महामंत्री लेखराज भारती और मुन्नू कश्यप भी पद मुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

आठ नेताओं के पद मुक्त करने का पत्र भाजपा संगठन के बृज प्रदेश के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने जारी किया। पत्र में बागी होकर बसपा से पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़े अशोक राजा का नाम सबसे ऊपर है जबकि वह पहले ही भाजपा को छोड़ चुके हैं। ऐसे में अब उनको पद मुक्त करने का कोई औचित्य नहीं है। इस सवाल पर क्षेत्रीय अध्यक्ष का कहना था कि अशोक राजा अनुसूचित मोर्चा में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष थे। इसी पद से मुक्त किए गए हैं। संगठन के पदाधिकारियों की सूची में उनका नाम था। इसलिए पद मुक्त किए गए हैं। पत्र में जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, तुलाराम लोधी, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रूपेश गंगवार, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतनाम सिंह, भाजपा संगठन के जिला मंत्री मुन्नू कश्यप, जिला महामंत्री लेखराज भारती और अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रवेश भारती को पद मुक्त किए जाने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed