फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Leakage in Rajwaha, front part of siphon bridge cut

Pilibhit News: रजवाहा में रिसाव, साइफन पुल के आगे का भाग कटा

Sun, 22 Jun 2025 09:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 09:10 PM IST
विज्ञापन
Leakage in Rajwaha, front part of siphon bridge cut
रजवाहा नहर को किया गया बंद। संवाद
कलीनगर। माधोटांडा क्षेत्र में हरदोई ब्रांच नहर से निकलने वाली माधोटांडा रजवाहा में रिसाव होने से हड़कंप मच गया। साइफन पुल के निकट नहर का काफी भाग कट गया। साइफन के नीचे से गुजर रही खारजा नहर में पानी गिरने से पुल पर भी खतरा मंडराने लगा है। सूचना पर सिंचाई विभाग के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर नहरों को बंद कर बचाव कार्य शुरू कराए। नहर धंसने से माधोटांडा और पूरनपुर क्षेत्र के हजारों एकड़ कृषि फसलों पर सिंचाई का संकट मंडराने लगा है।
विज्ञापन


कलीनगर और पूरनपुर क्षेत्र में फसलों की सिंचाई की समस्या दूर करने के लिए वर्ष 1977 में तत्कालीन सांसद स्वर्गीय शमशुल हसन खान के प्रयासों से हरदोई ब्रांच नहर से एक रजवाहा निकाली गई थी, जिसे माधोटांडा रजवाहा का नाम दिया गया था। इस रजवाहा से कलीनगर और पूरनपुर में माइनरों का जाल बिछाया गया था। माधोटांडा क्षेत्र में ही रजवाहा और शारदा डैम से निकलने वाली सब्सिडी हरदोई ब्रांच (खारजा नहर) का साइफन बनाया गया था, जिसकी जिम्मेदारी शारदा सागर खंड की प्रथम सबडिवीजन बाइफरकेशन करता है।
विज्ञापन


इधर, पिछले दिनों डिमांड के हिसाब से नहर में पूरी क्षमता से पानी छोड़ा गया। शनिवार सुबह पानी की क्षमता को कम किया गया। इसके कुछ देर बाद ही साइफन के पास पुल के अपस्ट्रीम का भाग अचानक रिसाव के बाद कट गया। इससे क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल के निकट का भाग कटने से पानी का बहाव नीचे से गुजर रही खारजा नहर में जाने लगा। जानकारी पर सिंचाई विभाग के क्षेत्रीय अभियंता टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नहर को बंद कराया गया। इसके बाद बचाव के प्रयास शुरू किए गए। उधर, ग्रामीणों का कहना था कि शाम चार बजे तक सिंचाई विभाग का कोई बड़ा अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। मौके पर अवर अभियंता महेंद्र पाल, धर्मेंद्र कुमार, मोहम्मद हफीज, सिंचाई जिलेदार विनोद कुमार, सींचपाल पर्यवेक्षक हरिओम, सियाराम मौजूद हैं।




--दीवार के पास से हुआ रिसाव, 20 फुट दायरे में धंसा भाग

सिंचाई अभियंताओं के अनुसार, सुबह साढ़े सात बजे नियमित चेकिंग के दौरान मेड ने साइफन के पास पानी की स्थिति परखी थी। तब तक स्थिति ठीक थी। काफी समय बाद पानी आगे न बढ़ने पर दोबारा जाकर देखा तो पुल के पास दीवार के पास से रिसाव होता दिखा। रिसाव से करीब 20 फुट दायरे में संपर्क मार्ग कट गया। दावा किया जा रहा है कि तीन-चार दिन में मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाएगा।




--दो माह पूर्व पड़ी दरारों को किया दरकिनार

क्षेत्र के किसान और ग्रामीणों के मुताबिक, सब्सिडरी हरदोई ब्रांच के अपस्ट्रीम में पिछले दो माह से माधोटांडा राजवाहा की एक साइड में दरार दिखाई दे रही थी। इसकी जानकारी सिंचाई कर्मियों और अधिकारियों को थी। इसके बाद कट्टों में रेत भर लगाने का कार्य कर औपचारिकताएं निभाई गईं थीं। इसके बाद क्षमता के हिसाब से पानी छोड़ने के बाद रिसाव बढ़ गया और शनिवार सुबह पुल के अपस्ट्रीम का भाग कट गया। गनीमत रही कि समय से कर्मचारी पहुंच गए और स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया।


--किसान बोले : 25 फीसदी हुई धान की बोआई, बढ़ेगी परेशानी

रजवाहा से कलीनगर और पूरनपुर क्षेत्र के हजारों किसान फसलों की सिंचाई करते हैं। पुल के पास नहर कटने से समस्या बढ़ गई है। अभी सिर्फ 25 फीसदी ही धान की बोआई हो सकी है। पानी की जरूरत के बीच नहर कटने से परेशानी बढ़ जाएगी।

- सुखदीप सिंह लाडी, प्रगतिशील किसान

-
नहर की देखरेख में लापरवाही बरती जा रही है। सिल्ट सफाई के दौरान लापरवाही बरतने से नहर कट जाती है। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रजवाहा से कलीनगर और पूरनपुर के हजारों किसानों को लाभ मिलता है। नहर कटने से मुसीबत बढ़ जाएगी।


- मंजीत सिंह, भाकियू नेता

-
रिसाव होने से माधोटांडा रजवाहा के साइफन पुल के अपस्ट्रीम का भाग कट गया है। मौके पर मरम्मत कार्य शुरू करवाया जा रहा है। तीन-चार दिन में कार्य पूरा कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
- प्रदीप कुमार गौतम, एई, हेडवर्क्स खंड

रजवाहा नहर को किया गया बंद। संवाद

रजवाहा नहर को किया गया बंद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed