फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   leader of the opposition party conneccting the incident with law and order

वारदात को कानून-व्यवस्था से जोड़ रहे विपक्षी दल

Wed, 17 Nov 2021 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
leader of the opposition party conneccting the incident with law and order
पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने पीड़िता के पिता से फोन पर बातचीत की। उनसे कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है। न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी घटना से अवगत कराया गया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने बताया कि उनके द्वारा नेतृत्व को पल-पल की जानकारी दी जा रही है। पार्टी के प्रदेश सचिव अनूप वर्मा गांव जाकर पीड़िता के परिजनों से मिल चुके हैं। वहीं उनके द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू को अवगत कराया गया है। अगर बेटी को इंसाफ नहीं मिला तो सड़क से लेकर संसद तक कांग्रेस इस मुद्दे को उठाएगी। इस घटना से एक बार फिर जाहिर हो गया है कि प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं।
विज्ञापन

यूपी की कानून व्यवस्था खराब है। महिलाएं असुरक्षित हैं। विपक्षी दलों में सिर्फ कांग्रेस ही उनकी लड़ाई लड़ रही है। ऐसे में कांग्रेस इस परिवार को भी न्याय दिलाने के लिए लड़ेगी। - हरप्रीत सिंह चब्बा, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष
विज्ञापन

सपा घटना को लेकर गंभीर है। अगर पुलिस कार्रवाई में देरी करती है तो हम इससे नेतृत्व को अवगत कराएंगे। सपा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएगी। मैं खुद गांव जा चुका हूं। - जगदेव सिंह जग्गा, सपा के जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं गांव गया था। जघन्य घटना है। गैंगरेप हुआ है। पुलिस ने घटना को दबाने और छुपाने का प्रयास किया है। ऐसे में पीड़िता को न्याय कैसे मिलेगा। मैंने प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया है। - चंद्रशेखर आजाद, बसपा जिलाध्यक्ष
मैं विपक्षी दलों से यही पूछना चाहता हूं कि क्या इस तरह की वारदातों पर राजनीति करनी चाहिए। मैं अपराधियों को फांसी सजा दिए जाने की मांग कर रहा हूं। परिवार को न्याय दिलाया जाएगा। अंतिम समय तक लड़ेंगे। - संजीव प्रताप सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष

हमदर्दी व्यक्त करने पहुंचे भाजपा विधायक
भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित परिवार के साथ पूरी पार्टी खड़ी है। विधायक रामसरन वर्मा, किशनलाल राजपूत ने पीड़ित परिजनों के घर जाकर हमदर्दी जाहिर की और सरकार से कार्रवाई कराने का भरोसा दिया है। जरूरी आर्थिक मदद भी परिवार को दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed