फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lead: Return home of six youths of the district stranded in Russia

लीड : रूस में फंसे जिले के छह युवकों की घर वापसी

Mon, 09 Feb 2026 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Lead: Return home of six youths of the district stranded in Russia
बीसलपुर में रूस से छूट कर आए युवकों का किया गया स्वागत संवाद - फोटो : samba news
बीसलपुर। कई महीनों से रूस में फंसे जिले के छह युवकों की सकुशल स्वदेश वापसी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद जितिन प्रसाद के हस्तक्षेप से युवकों की सुरक्षित वापसी संभव हो सकी। घर पहुंचने पर परिजनों ने माला पहनाकर सभी का स्वागत किया। इन सभी युवाओं को नौकरी के नाम पर रूस ले जाकर जोखिम भरा कार्य करवाया गया। अब युवकों के घर वापसी पर उनके परिजनों ने आभार जताया है।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के गांव महद खास निवासी राजा बाबू पासवान, छोटेलाल पासवान, गांव लालपुर निवासी गिरीश कुमार राजपूत , गांव खगाई के महेश पाल राजपूत, रामवीर कश्यप और बेगराज कश्यप रूस के मास्को शहर में कई माह से फंसे हुए थे। नौकरी के नाम पर रूस ले जाकर इन युवाओं को जोखिम भरा काम करवाया गया। आरोप लगाया कि बहुमंजिला इमारत पर बिना सुरक्षा किट के काम करने से वह लोग परेशान हो गए। खाने-पीने की दिक्कतें भी आड़े आईं। युवाओं ने वीडियो जारी कर अपनी परेशानी को बयां किया था। युवाओं के परिजनों ने केंद्रीय राज्यमंत्री से इन युवकों को सकुशल वापस लाए जाने की गुहार लगाई थी। केंद्रीय राज्यमंत्री ने इस संबंध में अपने स्तर से सारी औपचारिकताएं पूरी कराईं। रविवार को सुबह ये युवक मास्को से सुबह चार बजे दिल्ली पहुंचे। बीसलपुर से पहुंचे किसान नेता देव स्वरूप पटेल रिसीव करके उन्हें लेकर आए।
विज्ञापन

स्वागत करने वालों में भाजपा के जिला मंत्री आयुष मिश्रा, गन्ना समिति संचालक राजू भैया शर्मा, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शरदपाल सिंह, नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता और यशवंत सिंह आदि प्रमुख लोग शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंट के माध्यम से रूस गए, चार माह से वेतन नहीं
युवकों ने बताया कि एक एजेंट के माध्यम से वे नौकरी करने को रूस गए थे। दस्तावेज पूरे नहीं होने के कारण वे वहां फंस गए थे। इन युवकों का डॉ. प्रथमेश भारद्वाज के आवास बीसलपुर में स्वागत किया गया। युवकों का कहना है कि रूस में वे लोग प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। प्राइवेट कंपनी के लोग उन्हें चार माह से वेतन भी नहीं दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed