{"_id":"230523f625d3b28d5345d5e0258a0f8b","slug":"lawyers-protested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ कांड के विरोध में वकीलों ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ कांड के विरोध में वकीलों ने निकाला जुलूस
पीलीभीत।
Updated Thu, 11 Feb 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के अधिवक्ता श्रवण वर्मा की हत्या के विरोध में गुरुवार को मुख्यालय के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया। कचहरी में जुलूस निकालकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा को सौंपा। इसमें मंाग की गई है कि मृतक अधिवक्ता के घरवालों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और घायल अधिवक्ताओं को एक-एक लाख रुपये की सहायता दी जाए। प्रदेश की भंग कानून व्यवस्था ठीक की जाए। अधिवक्ताओं की सुरक्षा की व्यवस्था कर उनका शोषण रोका जाए। अधिवक्ताओं ने सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की। दोपहर को सिविल सेंट्रल और संयुक्त बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक में कहा गया कि लखनऊ की घटना कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगाती है। तय हुआ कि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर 15 फरवरी को सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। किसी प्रकार का अदालती कामकाज नहीं होगा। प्रस्ताव की प्रतिलिपि प्रभारी जिला जज विनय कुमार को भी सौंपी गई है। गुरुवार को न्यायिक कार्य न करने वाले अधिवक्ताओं में किशनलाल, शिवशर्मा, अखिलेश मिश्रा, विमल वर्मा, रविंद्र अवस्थी, महेश शर्मा, धीरेंद्र मिश्र, मोहत्शिम मलिक, इजहार अशरफ कुरैशी, केके शुक्ला, मोहनलाल, उपेंद्र वाजपेई, आनंद मिश्रा, अशोक वाजपेई, विकास शर्मा, दलवीर सिंह, करन वर्मा, कमल किशोर शर्मा, अखिलेश शर्मा, उदयभान सिंह, निशांत सिंह, राजेश पाल, श्रीपाल सिंह आदि शामिल हैं।
बीसलपुर। अधिवक्ताओं ने बैठक कर लखनऊ में अधिवक्ता की हत्या की कड़ी निंदा की। बैठक में सुरेश चंद्र मिश्र, सुशील सक्सेना, रंजीत सिंह, विष्णु बाजपेई, रामसिंह गंगवार, रमेश गुप्ता, राजाराम माथुर, श्रीपाल दिनकर, रवि सक्सेना, विमल किशोर, मनोज सिंह, लक्ष्मीकांत शुक्ला और मुनीश चंद्र शर्मा थे।
बसंत पंचमी पर जिला जजी में अवकाश
पीलीभीत। प्रभारी सत्र न्यायाधीश विनय कुमार ने बसंत पंचमी पर 12 फरवरी को जिला जजी में स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। अब 15 फरवरी को ही अदालत खुलेगी लेकिन अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण अदालती कामकाज नहीं होगा।