{"_id":"10d8eec002a003f1e5270503e879f786","slug":"lawyers-on-strike-will-continue-till-20-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील 20 तक रहेंगे हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकील 20 तक रहेंगे हड़ताल पर
पीलीभीत।
Updated Tue, 17 Mar 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद कांड को लेकर 18 मार्च से 20 मार्च तक अधिवक्ता कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे। अदालती कामकाज ठप रहेगा।
मंगलवार शाम चार बजे जिला संयुक्त बार सभा कक्ष में अवधेश मिश्रा की अध्यक्षता में वकीलों की बैठक हुई। इसमें कहा गया कि इलाहाबाद कांड को लेकर इलाहाबाद के अधिवक्ता 20 मार्च तक कलमबंद हड़ताल पर हैं। वकीलों के समर्थन में मुख्यालय के अधिवक्ता भी 20 मार्च तक कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे।
संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश मिश्रा ने कहा कि हड़ताल के दौरान अधिवक्ता धैर्य और संयम बनाए रखें। ऐसा कोई काम न करें, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो। सेंट्रल बार के अध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि 20 मार्च की शाम चार बजे वकीलों की आम सभा होगी, जिसमें अगली रणनीति तय की जाएगी।
बैठक में प्रभा अवस्थी, अब्दुल जाहिद अंसारी, राजकमल रस्तोगी, हेमंत मिश्रा, विमल वर्मा, सुनील शुक्ला, एमए कादरी, बाबूराम शर्मा, राजेंद्र शर्मा, करन वर्मा, विद्याराम वर्मा, अरुण मिश्रा, कुलदीप अवस्थी, प्रभात शंखधर, लालमन वर्मा मौजूद रहे।