{"_id":"6a35a19b5b528412b00f0a82","slug":"lawyers-document-writers-and-stamp-vendors-boycotted-work-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-162260-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: वकीलों, दस्तावेज लेखकों व स्टांप वेंडरों ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: वकीलों, दस्तावेज लेखकों व स्टांप वेंडरों ने किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
पूरनपुर का उप निबंधक कार्यालय-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। ई-पंंजीकरण मॉड्यूल लागू करने के विरोध में वकील, दस्तावेज लेखकों ने शुक्रवार से उप निबंधक कार्यालय का दो दिवसीय बहिष्कार शुरू किया। इसके चलते उप निबंधक कार्यालय में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। मात्र दो रजिस्ट्री हुईं।
संपत्ति पंजीकरण को सरल और पारदर्शी बनाने को ई पंजीकरण मॉड्यूल पहली जुलाई से लागू किया जा रहा है। इसके तहत स्टांप और रजिस्ट्रेशन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान होगा। आधार आधारित ई-केवाईसी और डिजिटल बायोमीट्रिक सत्यापन की सुविधा होगी। हालांकि पेपरलेस की इस व्यवस्था के वकील और दस्तावेज लेखक विरोध में है। उनका कहना है कि पेपर लेस बैनामा होने से वकील, दस्तावेज लेखक, स्टांप वेंडर आदि का काम समाप्त हो जाएगा। पेपरलेस व्यवस्था के विरोध में वकील और दस्तावेज लेखकों ने शुक्रवार से दो दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। नगर के उप निबंधक कार्यालय में प्रतिदिन औसतन 25 से 30 बैनामा होते हैं, लेकिन बहिष्कार के चलते शुक्रवार को पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा।
कार्यवाहक उप निबंधक डकेश्वर नाथ शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को दो बैनामा हुए हैं। इसके बाद वकीलों, दस्तावेज लेखकों के बहिष्कार के चलते लोग रजिस्ट्री, बैनामा कराने नहीं आए। हालांकि उनका स्टाफ पूरे दिन कार्यालय में रहा। प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना ने बताया कि पेपर लेस की इस व्यवस्था से दस्तावेज लेखक, स्टांप वेंडर बेरोजगार हो जाएंगे। कई वकील भी बैनामा, रजिस्ट्री का कार्य कराते हैं। उन पर भी प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने बताया कि पेपरलेस व्यवस्था के विरोध मेंं शुक्रवार से वकीलों, स्टांप वेंडरों, दस्तावेज लेखकों ने बहिष्कार शुरू किया है। शनिवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया जाएगा। पेपरलेस व्यवस्था के विरोध में आंदोलन जारी रहेगा। संवाद