फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lawyers also took out procession Burned the effigy of SDM

वकीलों ने जुलूस निकालकर फूंका एसडीएम का पुतला

Fri, 11 Sep 2015 10:38 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Fri, 11 Sep 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
Lawyers also took out procession Burned the effigy of SDM
एसडीएम के खिलाफ आंदोलनरत वकीलों ने सोमवार को जुलूस निकालकर एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर एसडीएम का पुतला फूंका। वकीलों ने एसडीएम का स्थानांतरण न होने तक आंदोलन चलाने की चेतावनी दी है। आंदोलन की रूपरेखा तय करने को सोमवार को वकीलों की बैठक भी होगी।
विज्ञापन

एसडीएम के खिलाफ  आंदोलनरत वकीलों ने शुक्रवार को प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना के नेतृत्व में तहसील से एसडीएम के पुतले के साथ जुलूस निकाला। ब्लाक चौराहा होता हुआ जुलूस एसडीएम कार्यालय पहुंचा। यहां वकीलों के एसडीएम के खिलाफ प्रदर्शन कर उनका पुतला फूूंका। इस दौरान हुई सभा में एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना ने कहा कि समस्या को लेकर वकीलों का प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिला था। डीएम ने एडीएम को भेजकर जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को एडीएम को जांच के लिए पहुंचना था। वकीलों ने उनसे मोबाइल पर संपर्क किया तो व्यस्तता होने का हवाला देकर पहुंचने में असमर्थता जता दी। इससे वकीलों मेें रोष है। वक्ताओं ने कहा कि अब एसडीएम का स्थानांतरण न होने तक उग्र आंदोलन होगा। सोमवार को बार की बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन और पुतला दहन करने वालों में अध्यक्ष संजय सक्सेना, पूर्व अध्यक्ष राजेश्वर मिश्र, सईद खां, दामोदर यादव, आदर्श पांडेय, विकास सक्सेना, राहुल सक्सेना, माइकल आदि वकील थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed