फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Law's death in a road accident, brother injured

सड़क हादसे में बहनोई की मौत, साला घायल 

Sat, 04 Feb 2017 11:11 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 04 Feb 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Law's death in a road accident, brother injured
Law's death in a road accident, brother injured
अमरिया-जहानाबाद रोड पर बिसेन गांव के पास भारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार भजनलाल की मौत हो गई। जबकि उसका साला अजय कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। जहानाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला मिसरनटोला निवासी 28 वर्षीय भजनलाल मजदूरी करता था। 21 फरवरी को भजनलाल की साली मीरादेवी की शादी होना तय है। शुक्रवार को भजनलाल अपने साले भूड़ा कैमोर निवासी अजय कुमार के साथ अमरिया शादी के कार्ड लेने गए थे। वहां से देर शाम घर लौटते समय रास्ते में फरदिया व लक्ष्मीपुर गांव में कुछ कार्ड बांटे। बिसेन गांव के पास पहुंचने पर उनकी बाइक में किसी भारी वाहन में टक्कर मार दी। इसमें भजनलाल व अजय कुमार गंभीर रुप से घायल हो गए। देर रात होमगार्ड कदीर अहमद ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इस पर जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी जहानाबाद ले जाया गया। जहां भजनलाल को मृत घोषित कर दिया। अजय कुमार को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। इसका पता लगने पर शनिवार को परिवारीजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed