फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Last chance of relief to the defaulters

बकायेदारों को राहत का अंतिम मौका

Sat, 22 Apr 2017 10:41 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Sat, 22 Apr 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
Last chance of relief to the defaulters
रंजीत चाौध्‍ारी
योगी सरकार के आदेश पर विद्युत विभाग ने ऐमनेस्टी योजना को शुरू कर दिया है। इसके तहत उपभोक्ताओं पर लगे सरचार्ज को माफ किया जाएगा। लेकिन इसका लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को पंजीकरण कराना आवश्यक होगा। इसमें औद्योगिक उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत व बकाया सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं को सरचार्ज पर सौ प्रतिशत की छूट मिलेगी। योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक्सईएन रणजीत चौधरी ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर आवश्यक पहलुओं को सामने रखा। यह भी बताया कि उपभोक्ता इसका लाभ कैसे उठा सकते है और व्यवस्थाओं को भी बताया। 
विज्ञापन

रणजीत चौधरी ने बताया कि विद्युत विभाग के बकायेदारों को इसमें काफी लाभ मिलेगा। शहर क्षेत्र से करीब सात करोड़ 16 लाख रुपये बकाये बिल पर सरचार्ज है। इसके लिए घरेलू, कॉमर्शियल, प्राइवेट संस्थाएं, निजी नलकूप पर सरचार्ज में सौ प्रतिशत की छूट रहेगी। जबकि औद्योगिक क्षेत्र में यह 50 प्रतिशत होगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। औद्योगिक उपभोक्ताओं का रजिस्ट्रेशन पांच हजार और अन्य का एक हजार रुपये से होगा। इसके लिए समस्त बिजली घरों में कर्मचारी मौजूद है। जोकि फार्म भरकर रजिस्ट्रेशन कर देंगे। निजी नलकूप वाले उपभोक्ता अपनी बकायेदारी को चार किश्तों में जमा कर सकेंगे। पहली किश्त में रकम 25 प्रतिशत की रहेगी। वहीं अगर किसी की बकायेदारी दस हजार रुपये तक है, तो उसको एक बार में ही जमा करना होगा। इसके लिए 20 कैशियर लगाए गए है। उन्होंने कहा कि ये योजना सरकार की ओर से बकायेदारों को राहत देने का अंतिम मौका है। 
विज्ञापन

 
शहरी क्षेत्र में ये है बकायेदारी 
श्रेणी     उपभोक्ता संख्या    बकाया 
बत्ती, पंखा    6382    11.43 करोड़                
कॉमर्शियल    1401    3.65 करोड़ 
प्राइवेट संस्थान    110    1.80 करोड़ 
निजी नलकूप     शून्य    शून्य 
औद्योगिक    23    05 लाख 
 
ग्रामीण क्षेत्र में ये है बकायेदारी 
श्रेणी उपभोक्ता संख्या    बकाया 
बत्ती, पंखा    23,544    35.92 करोड़
कॉमर्शियल    1129    8.85 करोड़
प्राइवेट संस्थान124    1.36 करोड़ 
निजी नलकूप355    36.86 करोड़ 
औद्योगिक36    24 लाख 
 
प्रचार को लगाए गए कर्मी और वाहन 
ऐमनेस्टी योजना 15 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। इसको शत प्रतिशत कामयाब बनाने के लिए समस्त जेई, लाइनमैन को उनके क्षेत्र की बकायेदारों की सूची देकर गांव-गांव भेजा जा रहा है। इसके अलावा चार चौपहिया वाहन व ग्रामीण-कस्बा इलाकों में रिक्शा से एनाउंसमेंट कराकर विभागीय अफसर योजना की जानकारी दे रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ऐमनेस्टी योजना को धरातल पर सफल बनाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए विभागीय टीम को क्षेत्रानुसार लगाया है। रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था बिजली घरों में ही कर्मचारी लगाकर कर दी गई है। बकायेदारों को सरचार्ज माफी का ये अंतिम मौका है।
रणजीत चौधरी, एक्सईएन 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed