{"_id":"79ead2e1048c603f8c4d3afcf32dc87d","slug":"laphord-in-villege-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के निकट पहुंचा तेंदुआ, पेड़ पर चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव के निकट पहुंचा तेंदुआ, पेड़ पर चढ़ा
न्यूरिया।
Updated Sun, 18 Jan 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत महोफ मार्ग पर वनकटी गांव के निकट रविवार को दोपहर एक तेंदुआ जंगल से निकलकर सड़क पर आ गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ एक पेड़ पर चढ़ गया। ग्रामीणों हटने पर करीब आधे घंटे बाद तेंदुआ पेड़ से उतरकर जंगल की ओर चला गया।
रविवार दोपहर करीब दो बजे एक तेंदुआ वनकटी गांव के निकट पहुंच गया। तेंदुए का देख गांव वाले घबरा गए और उसे भगाने के लिए शोर मचाने लगे। इसपर तेंदुआ गांव किनारे के एक पेड़ पर चढ़ गया। तेंदुए को पेड़ चढ़ा देख बड़ी संख्या में गांव वाले एकत्र हो गए। करीब आधे घंटे तक तेंदुए के पेड़ से न उतरने पर ग्रामीण वहां से हट गए। इसके बाद तेंदुआ पेड़ से उतर कर जंगल की ओर चल गया। गांव के छोटेलाल, भगीरथ आदि ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। तेंदुए के गांव के करीब पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत हैं और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।