फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Land inspected for hostel construction

Pilibhit News: छात्रावास निर्माण के लिए जमीन को देखा

Mon, 24 Jun 2024 06:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 06:40 PM IST
विज्ञापन
Land inspected for hostel construction
फोटो::13
विज्ञापन

- गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय पहुंचे जिला समाज कल्याण अधिकारी
- मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग मेें प्रवेश के संबंध में भी दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में समाज कल्याण अधिकारी चंद्र मोहन बिश्नोई ने पहुंचकर विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग मेें प्रवेश के संबंध में जानकारी दी। इस संबंध में फार्म भी बांटे गए। साथ ही छात्रावास निर्माण के लिए भूमि को भी देखा गया।


विद्यार्थियों को बताया गया कि महाविद्यालय में मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग की व्यवस्था है। इसमें यूपीपीएससी, नीट, एसएससी, यूजीसी नेट आदि की तैयारी कराई जाती है। बताया गया कि विद्यार्थी प्रतिभागी परीक्षाओं के लिए कोचिंग में प्रवेश लेकर तैयारी कर सकते हैं।
विज्ञापन

समन्वयक शुभम द्विवेदी ने कोचिंग में प्रवेश की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि उच्च प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पूरी मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोचिंग में प्रवेश के लिए महाविद्यालय से फार्म लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने छात्रावास के लिए जमीन का निरीक्षण भी किया। साथ ही शीघ्र छात्रावास को स्वीकृत धनराशि अवमुक्त कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रवक्ता डॉ. अरविंद दीक्षित, डॉ. वीके शर्मा, डॉ. अर्निका दीक्षित, शाहिद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed