{"_id":"68b49a892d336d16e6068957","slug":"lalkuan-kolkata-special-weekly-train-will-make-ten-trips-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-142962-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: लालकुआं-कोलकाता विशेष साप्ताहिक ट्रेन लगाएगी दस फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: लालकुआं-कोलकाता विशेष साप्ताहिक ट्रेन लगाएगी दस फेरे
विज्ञापन
पीलीभीत। रेल प्रशासन की ओर से दशहरा, दीपावली व छठ पर्व पर गाड़ी संख्या 05060/05059 लालकुआं-कोलकाता-लालकुआं वाया गोरखपुर स्पेशल साप्ताहिक गाड़ी का संचालन किया जाएगा। यह गाड़ी चार सितंबर को लालकुआं और छह सितंबर से 15 नवंबर तक कोलकाता से दस फेरों के लिए चलेगी। यह ट्रेन 25 सितंबर को नहीं चलाई जाएगी।
गाड़ी संख्या 05060 प्रत्येक बृहस्पतिवार को लालकुआं से अपराह्न 13:35 बजे चलकर अगले दिन शुक्रवार रात 23.55 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 05059 प्रत्येक शनिवार को कोलकाता से सुबह 05.00 बजे चलकर रविवार शाम 15:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी। यह ट्रेन 25 सितंबर को लालकुआं से नहीं चल सकेगी।
ट्रेन का रूट किच्छा, भोजीपुरा, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर और सीतापुर होते हुए गोंडा तक जाएगा। रेलवे ने पहले बरेली-लखनऊ रूट पर तीन समर स्पेशल ट्रेनें चलाईं थीं। इनमें से दो का संचालन बंद कर दिया गया है। केवल लालकुआं-कोलकाता ट्रेन का विस्तार किया गया है।
विज्ञापन
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का एक, एलएसएलआरडी का एक, सामान्य द्वितीय श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के छह वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के चार वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के एक कोच सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।