फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lakhs of rupees spent, yet the Pilibhit-Bareilly highway could not be illuminated

Pilibhit News: लाखों रुपये खर्च, फिर भी रोशन नहीं हो सका पीलीभीत-बरेली हाईवे

Wed, 23 Oct 2024 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees spent, yet the Pilibhit-Bareilly highway could not be illuminated
पीलीभत बरेली हाईवे पर ललौरीखेड़ा में लगी लाईटे।संवाद
पीलीभीत। आमजन की सुविधा और सुरक्षा के लिहाज से हाईवे पर प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने के दावों किए जा रहे हैं, लेकिन पीलीभीत-बरेली हाईवे पर शहर के नजदीक बसा ललौरीखेड़ा क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहता है। हाईवे पर स्ट्रीट लाइटें न लगी होने से हादसे हो रहे हैं। ढाई वर्ष पूर्व दो लाख रुपये की लागत से लगाई गईं लाइटें भी अंधेरा दूर नहीं कर सकीं। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

ललौरीखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र पीलीभीत-बरेली हाईवे के किनारे बसा है। हाईवे के दोनों ओर आबादी है। करीब 50 हजार लोग रोजाना हाईवे से होकर गुजरते हैं। इसके अलावा हाईवे पर दिन-रात हजारों वाहनों का आवागमन होता है।
विज्ञापन

पीलीभीत से बरेली के बीच हाईवे निर्माण के बाद करीब ढाई वर्ष पहले दो लाख रुपये से स्ट्रीट लाइट लगाई गईं थीं। लाइट लगने से लोगों को लगा कि अब रात के समय हाईवे पर उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कारण, लाइटें जब से लगीं तब से जल नहीं सकीं। लाखों रुपये खर्च के बाद भी हाईवे पर अंधेरा रहता है। इससे आए दिन हादसे भी हो रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदारों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे के किनारे पानी भरने से समस्या और बढ़ी
दिन के समय हाईवे से लोग पानी भरा होने से बचकर निकल जाते हैं। वहीं रात के समय हाईवे पर अंधेरा होने के कारण भरा हुआ पानी नहीं दिखाई देता है। ऐसे में राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। जलभराव में फंसकर लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं।

बोले लोग, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
स्वास्थ्य केंद्र के ठीक सामने रोड पर पानी भरा रहता है। यात्रियों को बहुत परेशानी होती है। रात के समय लाइट न जलने के कारण अक्सर लोग पानी में गिर जाते हैं। दो साल बीतने बीतने के बाद भी लाइट नहीं जल सकी हैं। -चेतन स्वरूप पटेल

रात के समय पीलीभीत-बरेली हाईवे पर चलने में बहुत दिक्कत होती है। रोड पर अक्सर पशु बैठे रहते हैं। अंधेरा में कुछ नहीं दिखता है। इससे आए दिन बाइक चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। - ज्ञानेंद्र शर्मा


इस संबंध में एनएचएआई के अधिकारियों को पत्र भेजकर अवगत कराया जाएगा। मामला संज्ञान में है। दीपावली से पूर्व ही इस अव्यवस्था को दूर कराया जाएगा। - संजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी

पीलीभत बरेली हाईवे पर ललौरीखेड़ा में लगी लाईटे।संवाद

पीलीभत बरेली हाईवे पर ललौरीखेड़ा में लगी लाईटे।संवाद

पीलीभत बरेली हाईवे पर ललौरीखेड़ा में लगी लाईटे।संवाद

पीलीभत बरेली हाईवे पर ललौरीखेड़ा में लगी लाईटे।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed