फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lack of cash at banks throughout the district simmer

बैंकों में कैश न होने से जिले भर में उबाल

Wed, 30 Nov 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 30 Nov 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Lack of cash at banks throughout the district simmer
बैंकों में कैश न होने से जिले भर में उबाल - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा

विज्ञापन
बैंकों की कैश न होने से जिले की स्थिति बिगड़ती जा रही है। बुधवार को जिले की कई बैंकों में कैश न होने से लोग अपना धैर्य खो बैठे। इससे शहर में एलएच मिल स्थित एसबीआई के सामने, न्यूरिया, जहानाबाद, करेली व बीसलपुर के नाद कस्बे समेत कई जगह लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं शारदापार के ग्राम शांतीनगर में पिछले कई दिनों से कैश होने के विरोध में लोग बैंक गेट पर धरने पर बैठ गए और शाखा प्रबंधक का पुतला फूंका।
शहर की एलएच शुगर स्थित एसबीआई शाखा पर सुबह आठ बजे से ही लोग नकदी पाने को लाइन में लगे थे। 10 बजे बैंक खुलने पर उन्हें कागज की पर्ची का टोकन भी इश्यू कर दिया गया लेकिन करीब 11 बजे बैंक गेट पर कैश न होने की तख्ती लगा दी गई। इससे लाइन में लगे लोग भड़क गए और बैंक प्रबंधक व बैंक कर्मियों पर बड़े लोगों को दूसरे गेट से भुगतान करने का आरोप लगाते हुए मार्ग जाम कर दिया। मिल गेट पर लगे जाम से कुछ ही देर में वाहनों की कतारें लग गई। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी अनुराग दर्शन ने लोगों को समझाकर जाम खुलाया। उन्होंने शाखा प्रबंधक से भी वार्ता की और जल्द भुगतान उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। एसबीआई के अलावा शहर की आईडीबीआई, आईसीआईसीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि में भी कैश उपलब्ध न होने से लोग परेशान रहे। वहीं एटीएम भी धनराशि पाने के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

एक बैंक पर ही पड़ रहा लोड
गजरौला। कस्बे के मुख्य मार्ग पर दो बैंक क्रमश: स्टेट बैंक व बीओबी है। लेकिन बीओबी में पिछले पांच दिन से कैश न होने के कारण लोगों को स्टेट बैंक पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है। प्रबंधक एनएम कपूर ने बताया कि ग्राहकों को पांच से 10 हजार रुपये तक भुगतान किया जा रहा है। लोगों की संख्या अधिक होने के कारण एटीएम जल्दी खाली हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुलने दी बैंक, प्रबंधक का पुतला फूंका
हजारा। ट्रांस शारदा क्षेत्र के शांतिनगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में पांच दिनों से कैश नहीं है। बुधवार को सुबह अब शाखा प्रबंधक नरायनदास बैंक पहुंचे तो लोगों ने उनसे भुगतान की जानकारी ली जिसपर उन्होंने कैश न आना बताया। इससे नाराज महिलाएं बैंक के आगे बैठ गई और शाखा नहीं खुलने दी। वहीं लोगों ने गन्ने की पताई लेकर प्रबंधक का पुतला बनाकर बैंक के सामने दहन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसशारदा पार क्षेत्र के लोगों की उपेक्षा की जा रही हैं। ऐसे में ग्रामीणों को जीवन यापन में दिक्कत आ रही है। बैंक के आगे धरना देने और पुतला फूंकने वालों में बाबूलाल राजभर, प्रदीप शुक्ला, कुलवंत सिंह, मुरली मनोहर, जितेंद्र, लाली देवी, मैना देवी, रामकृपाल, शंकर भारती, श्यामबिहारी, अलाउद्दीन, श्रीराम, कालीचरन, अमित कुमार, शकुंतला देवी, शीला देवी सहित कई लोग थे।
इलाहाबाद बैंक के बाहर लगाया जाम
जहानाबाद। बैंक में धनराशि न होने से नाराज लोगों ने बैंक के बाहर जाम लगाया। क्षेत्र के गांव बरातबोझ स्थित इलाहाबाद बैंक में पिछले कई दिनों से लोग नकदी निकालने को पहुंच रहे हैं लेकिन कैश न होना बताकर उन्हें लौटाया जा रहा है। बुधवार को बैंक पहुंचे लोगों ने कैश न होने की जानकारी पर विरोध प्रकट किया और बैंक के बाहर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इससे काफी देर अफरा तफरी मची रही। काफी देर बाद लोगों के समझाने पर जाम खुला सका।
कैश लैस हुई बीओबी तो लगाया जाम
न्यूरिया। कस्बे में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में बुधवार को लोगों को कैश नहीं मिला। लोगों का आरोप है कि शनिवार रविवार की बंदी के बाद बैंक खुले तीसरा दिन हैं लेकिन अभी तक कैश उपलब्ध नहीं हुआ है। ऐसे में आम जनता परेशान हैं। कैश न होने से परेशान लोगों ने बैंक गेट और हाइवे पर जमा लगा दिया। पीलीभीत टनकपुर मार्ग जाम होने की सूचना पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नकदी लिए बिना जाम खोलने को तैयार नहीं हुए। बाद में प्रबंधक के आश्वासन पर जाम खुल सका।
शिक्षिकाओं ने प्रदर्शन कर की खाते बंद करने की मांग
पूरनपुर। स्टेट बैंक शाखा से रुपये न मिलने पर नगर की कई बैंक व डाकघर ने ग्राहकों को भुगतान नहीं किया। बैंक ऑफ बड़ौदा से कई दिनों से भुगतान न होने के विरोध में जेसीज रिवर्डेल स्कूल की शिक्षिकाओं व स्टाफ ने प्रधानाचार्या अंजु मिश्रा के नेतृत्व में बैंक के बाहर प्रदर्शन किया और प्रबंधक को ज्ञापन देकर खाते बंद कराने व खाते की धनराशि वापस करने की मांग की। इसमें अंजु मिश्रा, वंदना अग्रवाल, भावना सक्सेना, आरती मिश्रा, प्रियंका गुप्ता, सुनैना गुप्ता, कीर्ति, नीता शर्मा, हेमलता, शीलू शंखधार, रविराज शर्मा, पवन पांडेय, विशेष अवस्थी, सुनील जायसवाल आदि थे। 
व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
पूरनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नोट बंदी के विरोध में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें नोट बंदी से परेशान जनता को राहत दिलाने को ग्रामीण क्षेत्र में मोबाइल कैश वैन चलवाने, बैंकों से व्यापारियों के आहरण की सीमा तीन लाख सप्ताह करने, व्यापारियों के लिए अलग से काउंटर खुलवाने, ऑनलाइन ट्रेडिंग को बंद कराने आदि की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में हाजी लाडले, जितेंद्र गुप्ता, हरगोविंद वाजपेई, दुष्यंत शुक्ला, रईसुद्दीन मंसूरी आदि थे। 
कैश न मिलने पर लोगों ने किया रोड जाम
बीसलपुर। बैंकों में बुधवार को भी भुगतान को लेकर मारामारी रही। सुबह से ही लोग बैंक के गेटों पर खड़े हो गए लेकिन कमी के चलते कुछ लोगों को ही कैश मिल सका। इधर पीलीभीत रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया का गेट न खुलने पर लोगों ने हंगामा किया। लोगों का आरोप था बैंक कर्मियों की लापरपाही से लोगों को दिक्कत हो रही है।

बिलसंडा। बीसलजपुर रोड स्थ़ित गांव नांद में बैंक ऑफ बड़ौदा में पिछले पांच दिनों से भुगतान नहीं हो रहा है।  बुधवार को सुबह ही लोग बैंक गेट पर सुबह से ही लग गए। सवा दस बजे पहुंचे बैंक मैनेजर से लोगों ने भुगतान के लिए कहा तो उन्होंने कैश न होनेे की जानकारी दी। जिसपर लोग भड़क उठे और सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद में लोगों को शांत कर जाम खुलवाया। लोगों का आरोप था कि बैंक कर्मी एजेंट के माध्यम से पहुंच वालों का भुगतान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed