{"_id":"67e4e277270324578e0e44d2","slug":"labourer-riding-bike-died-after-being-hit-by-a-dumper-filled-with-soil-in-shahjahanpur-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मिट्टी भरे डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मिट्टी भरे डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Thu, 27 Mar 2025 11:00 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:00 AM IST
सार
पीलीभीत में बृहस्पतिवार सुबह सड़क हादसा हो गया। मिट्टी भरे डंपर से बाइक को टक्कर लग गई, जिससे मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के मझोला-सितारगंज मार्ग पर मिट्टी भरे डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे हुआ। मजदूर की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
निर्माणाधीन मझोला-बिरहनी मार्ग के किनारे पर मिट्टी और रेत से पटान किया जा रहा है। उत्तराखंड क्षेत्र से मिट्टी मझोला क्षेत्र मे लाई जा रही है। बृहस्पतिवार सुबह मिट्टी भरकर ला रहा एक डंपर मझोला सितारगंज निर्माणाधीन फोरलेन पर गुलड़िया भट्टा के समीप अचानक से सड़क की विपरीत दिशा में पहुंच गया।
विज्ञापन
डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार भरतपुर न्यूरिया निवासी शिवपद (45) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक भाग गया। सूचना पर मझोला चौकी पुलिस और सीओ मौके पर पहुंचे। मृतक मजदूरी करता था। सुबह लकड़ी काटने की मजदूरी के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन