{"_id":"649c826eb2df13e9be0298d4","slug":"labor-enforcement-team-freed-11-child-laborers-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-288-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: श्रम प्रवर्तन टीम ने मुक्त कराए 11 बाल श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: श्रम प्रवर्तन टीम ने मुक्त कराए 11 बाल श्रमिक
Thu, 29 Jun 2023 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए बच्चों के साथ टीम।
पूरनपुर। श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रियंका वर्मा के नेतृत्व में मानव तस्करी सेल, चाइल्ड लाइन की टीम ने बाल श्रम को लेकर नगर में कई प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इस दौरान 14 साल से कम उम्र के तीन बच्चों को काम करते पकड़ा गया। इसके अलावा 14 साल से ऊपर के आठ बच्चे भी प्रतिष्ठानों पर काम करते मिले। प्रतिष्ठान स्वामियों को नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है।
पकडे गए तीन बच्चों को सीेडब्ल्यूसी के सामने पेश किया जाएगा। साथ ही इन बच्चों से काम कराने वाले व्यापारियों से 20 हजार रुपये जुर्माना वसूलने की कार्रवाई शुरू होगी। श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रियंका वर्मा ने बताया कि नगर की कई दुकानों पर बच्चों से काम कराने की शिकायतें मिल रहीं थीं। टीम ने ब्लॉक चौराहा, ब्लॉक रोड के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। टीम में रमाकांती, श्रम प्रवर्तन विभाग के वरिष्ठ सहायक अनुज कुमार, चाइल्ड लाइन के निर्भान सिंह आदि थे।