फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Krua farmers Right to administer

खरूआ के किसानों को दिलाएंगे हक

Fri, 26 Feb 2016 10:56 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Fri, 26 Feb 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Krua farmers Right to administer
राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के संयोजक पूर्व विधायक वीएम सिंह ने कहा कि खरूआ के किसानों को उनका हक दिलाकर रहेंगे। 29 फरवरी को इस मामले की सुनवाई में परिणाम आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा जब तक इस देश का किसान एकजुट होकर एक साथ नहीं खड़ा होता तब तक उनका उद्धार नहीं हो सकता।
विज्ञापन

शनिवार को निघासन (खीरी) में होने वाली किसान महारैली के लिए पूर्व विधायक वीएम सिंह शुक्रवार को दिल्ली से पीलीभीत होते हुए पलिया रवाना हुए। ललौरीखेड़ा पहुंचने पर खरूआ के किसानों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पीलीभीत पहुंचने पर उन्होंने अमर उजाला से बातचीत कर कहा कि कोर्ट के आदेश के बावजूद प्रशासन किसानों को उनका हक नहीं दे रहा है। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई पर कोर्ट में अर्जी दी है, जिसपर 29 फरवरी को सुनवाई है। उन्होंने बताया कि खरूआ जमीन संबंधी जो नोटिफिकेशन किया गया है वह गलत है और इसे उन्होंने चलेेंज किया है। उन्होंने बताया कि सरकार को किसानों की जमीन का आज के सर्किल रेट से चार गुना भुगतान देना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि वह किसानों में जागरूकता फैलाकर एकजुट करने के उद्देश्य से भ्रमण पर निकले हैं। 27 को निघासन में रैली के बाद 28 को शाहजहांपुर में रैली का आयोजन किया गया है। इसके बाद 29 को खरूआ मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed