{"_id":"5e91e1dd8ebc3e6f9507c466","slug":"korona-virus-pilibhit-news-bly40238917","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमएस की डॉक्टर पत्नी ने आसोलेशन वार्ड में ड्यूटी से किया इनकार, 13 दिन से अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमएस की डॉक्टर पत्नी ने आसोलेशन वार्ड में ड्यूटी से किया इनकार, 13 दिन से अनुपस्थित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण फैलने के बाद जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में पुरुष अस्पताल के सीएमएस की डॉक्टर पत्नी की ड्यूटी लगाई गई थी। मगर, डॉक्टर ने आइसोलेशन वार्ड में एक भी दिन ड्यूटी नहीं की। वह 13 दिन से नदारद चल रही हैं। सीएमएस ने कई बार उन्हें पत्र भेजा, मगर वह नहीं पहुंची। अब महिला सीएमएस की ओर से एडी हेल्थ को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है।
जिला महिला अस्पताल में डॉक्टर सुधा के पति डॉ. रतनपाल सिंह वर्तमान में पुरुष अस्पताल के सीएमएस हैं। कोरोना संक्रमण के बाद अमरिया के मां बेटे को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने महिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया था। इसमें 30 मार्च को डॉ. सुधा की ड्यूटी लगाई गई थी। आदेश के बाद भी उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की। आइसोलेशन में कार्यरत अन्य स्टॉफ ने जब इस पर विरोध जताया तो महिला सीएमएस डॉ. अनीता चौरसिया ने उन्हें पत्र भेजकर ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कहा। वह भी लगातार अनुपस्थित रहीं। तबसे वह लगातार ड्यूटी से गायब चल रही हैं। अब महिला अस्पताल की सीएमएस ने एडी हेल्थ बरेली को पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत कराया। सीएमएस की पत्नी के ड्यूटी ज्वाइन न करने से अस्पताल स्टाफ भेदभाव का आरोप लगा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि कोरोना में कुछ लोग दिन रात काम कर रहे। खास लोग ड्यूटी करने नहीं आएं। यह बर्दाश्त नहीं होगा।
डीएम के निर्देश पर महिला अस्पताल में पांच बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया था। उसमें डॉक्टर सुधा की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन उन्होंने ज्वाइन नहीं की। दो बार उनको नोटिस भेजा गया, लेकिन उन्होंने लेने से मना कर दिया। अब एडी हेल्थ को पत्र भेजकर पूरी स्थिति से अवगत कराया गया है। - डॉ. अनीता चौरसिया, सीएमएस महिला अस्पताल