फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   korona virus

बड़े बेटे के साथ शेल्टर होम में फंसा पिता, छोटे बेटे की बिहार में मौत

Fri, 10 Apr 2020 10:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
korona virus
सनी। - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। इसे एक पिता का दुर्भाग्य ही कहेंगे। पिता अपने बड़े बेटे के साथ कोरोना के लॉकडाउन में फंस गया। इस बीच उसके छोटे बेटे की बिहार में मौत हो गई। जैसे ही पिता को बेटे की मौत की सूचना मिली तो वह शेल्टर होम में दहाड़ें मारकर रोने लगा। पिता को सबसे बड़ा दुख इस बात का है कि वह अपने बेटे का आखिरी बार चेहरा भी नहीं देख पाएगा। परिवार के साथ उसके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन

बिहार के जिला मधुवनी के गांव बहरा का रहने वाला सनी अपने दो बेटों के साथ अलीगढ़ में मजदूरी करने गए थे। छोटे पुत्र रामदेव की हालत खराब होने पर उसे लॉकडाउन से पहले ही घर भेज दिया। दूसरा बेटा ब्रह्देव उनके साथ है। लॉकडाउन के बाद जब जो जहां था, उसे वहीं रोक दिया गया तो सनी अलीगढ़ से बिहार को पैदल ही रवाना हो गए। रास्ता भटकते हुए वह पूरनपुर पहुंच गए, वहां असम हाईवे पर उन्हें पकड़ लिया गया। इसके बाद उन्हें बेटे ब्रह्मदेव के साथ पूरनपुर के लकी चिल्ड्रेन स्कूल में बने शेल्टर होम में क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर लॉकडाउन से कुछ दिन पहले ही बीमार चल रहे छोटे बेटे रामदेव को फैक्ट्री मालिक घर भेज दिया था। बाद में उसी फैक्ट्री में लॉकडाउन के कारण ताले लगने पर बिहार के 16 लोग अलीगढ़ से पैदल ही रवाना हुए तो उसमें सनी बेटेेे ब्रह्मदेव के साथ शामिल हो गए। ये लोग जब असम हाईवे से पैदल जा रहे थे कि पूरनपुर में पुलिस ने सबको पकड़ने के बाद डीसीएम में भरकर अस्पताल भेज दिया। वहां उनकी स्वास्थ्य जांच हुई। सब कुछ ठीक होने के बाद भी सभी को शेल्टर होम पहुंचा दिया गया। शुक्रवार को सनी के बीमार बेटे रामदेव का निधन हो गया। इसकी सूचना उसके मोबाइल पर परिवार वालों से मिली तो वह शेल्टर होम में ही रोने लगे। उनका दुख यह था कि लॉकडाउन में फंसे होने ने पर वह अपने पुत्र रामदेव को आखिरी विदाई भी नहीं दे पाएंगे। उनका दर्द देखकर शेल्टर होम में रहने वाले बाकी लोगों को भी मन द्रवित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed