फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   korona virus

पीलीभीत में संक्रमित महिला ने कोरोना को हराया

Wed, 08 Apr 2020 09:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 09:34 PM IST
विज्ञापन
korona virus
पीलीभीत। अमरिया की कोरोना संक्रमित महिला की दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद बुधवार शाम उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जनपद में पहली कोरोना संक्रमित महिला के ठीक होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और डॉक्टरों के चेहरे पर खुशी देखी गई। जनपद में दो कोरोनो पॉजिटिव केस पाए गए थे। अमरिया में 21 मार्च को 35 यात्रियों का एक जत्था सऊदी अरब से लौटा था। इन सभी की स्क्रीनिंग की गई थी। स्क्रीनिंग में अमरिया निवासी महिला और उसके बेटे को कोरोना संदिग्ध मानते हुए उसी रात जिला अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया था। दोनों की जांच रिपोर्ट में कोरोना का संक्रमण पाया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने सजगता बरतते हुए जत्थे में शामिल सभी लोगों को तत्काल क्वारंटीन वार्ड में शिफ्ट कर उनकी निगरानी शुरू कर दी। कोरोनो संक्रमित मां बेटे के निगरानी में 14 दिन पूरे होने पर चार अप्रैल को दोनों के सैंपल जांच के लिए दोबारा भेजे गए थे। अगले दिन लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में महिला निगेटिव पाई गई थी जबकि उनके पुत्र की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। दो दिन पहले महिला का दोबारा सैंपल भेजा गया। बुधवार दोपहर सीएमओ कार्यालय को प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट में फिर निगेटिव पाई गई। बुधवार शाम को उनको जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सीएमओ डॉ सीमा अग्रवाल, एसीएमओ डॉ. सीएम चतुर्वेदी, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ रतनपाल सिंह सुमन, एसीएमओ हरपाल सिंह, राजीव मौर्य, अंकुर भटनागर ने विक्ट्री का साइन बनाकर अस्पताल से विदा किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने महिला का इलाज करने वाले डॉ रमाकांत सागर को बधाई दी। सीएमओ डॉ सीमा अग्रवाल ने बताया कि महिला को अभी उसके घर में 14 दिन की निगरानी में अलग रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed