फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   korona virus

17 करोड़ से लड़ी जाएगी कोरोना से जंग

Sat, 04 Apr 2020 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
korona virus
पीलीभीत। कोरोना वायरस से निपटने के लिए योगी सरकार दैवी आपदा राहत में लगातार बजट जारी कर रही है। इस क्रम में शासन ने जनपद को 13 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट दिया है। इसमें 10 करोड़ रुपये विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से मिले हैं। जबकि तीन करोड़ रुपये पहले ही दिए जा चुके हैं। कुल मिलाकर दैवी आपदा राहत कोष में 17 करोड़ से ज्यादा का बजट मौजूद है। इनसे स्वास्थ्य संबंधी उपकरण खरीदे जाने के साथ गरीबों को भी राहत की चीजें दी जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पूरे देश में लॉकडाउन है। सब्जी और रोजमर्रा के सामान की खरीदारी को लेकर प्रशासन द्वारा बाजार खुलने और बंद होने का समय निर्धारित किया गया है। लॉकडाउन के दौरान मजदूर वर्ग सबसे ज्यादा परेशान है। शासन द्वारा मनरेगा श्रमिकों और पंजीकृत श्रमिकों के अलावा अंत्योदय कार्डधारकों को निशुल्क राशन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इधर शासन ने जनपद को दो किश्तों में अतिरिक्त बजट दैवी आपदा राहत कोष में भेजा है। प्रशासन के मुताबिक डब्ल्यूएचओ के माध्यम से 10 करोड़ रुपये भेजे गए हैं। राहत कोष मद में 17 करोड़ से ज्यादा धनराशि जमा हो चुकी है। यह धनराशि भरण पोषण की समस्या से परेशान दैनिक मजदूरों की मदद पर खर्च की जाएगी। इसके अलावा तीन करोड़ की धनराशि नौ आश्रय स्थलों और पीड़ितों के खाने और रहने पर खर्च होगी।
विज्ञापन

चार करोड़ से स्वास्थ्य सेवाएं करेंगे बेहतर
शासन ने कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर पूर्व में चार करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट दिया था। इस धनराशि से वेंटिलेटर, मास्क, ग्लब्स, जांच किट समेत अन्य स्वास्थ्य उपकरणों की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ेगी वेंटिलेटर की संख्या
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में स्थानीय स्तर पर वेंटिलेटरों की संख्या बढ़ाने पर काम चल रहा है। विधायक निधि से कुछ नए वेंटिलेटर भी खरीदे जाएंगे। अब वेंटिलेटरों की संख्या तीन से बढ़ाकर सात हो गई है। बाकी वेंटिलेटर भी जल्द ही खरीदे जाएंगे।

कोविड-19 महामारी से निपटने को शासन द्वारा कई किश्तों में धनराशि आवंटित की जा रही है। इनसे स्वास्थ्य उपकरण खरीदे जाएंगे। इस धनराशि को जरूरत के हिसाब से खर्च किया जाएगा। - वैभव श्रीवास्तव, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed