{"_id":"5e7a3a1b8ebc3e728d3a8748","slug":"korona-virus-pilibhit-news-bly4006910198","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब से लौटे यात्रियों के परिजनों को ट्रेस करने का स्वास्थ्य विभाग बहा रहा पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी अरब से लौटे यात्रियों के परिजनों को ट्रेस करने का स्वास्थ्य विभाग बहा रहा पसीना
विज्ञापन
पीलीभीत। सऊदी अरब से अमरिया क्षेत्र में महिला के साथ ही लौटे 36 अन्य लोगों के परिजनों को तलाश करने में स्वास्थ्य विभाग का पसीना छूट रहा है। इन सभी का ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा।
अमरिया क्षेत्र से सऊदी अरब गए 37 लोगों का जत्था मुंबई एयरपोर्ट से 20 मार्च को अमरिया लौटा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन सभी यात्रियों के घर-घर जाकर स्क्रीनिंग करने के साथ सभी को अन्य परिवार वालों से अलग रहने की हिदायत दी थी। स्क्रीनिंग के दौरान अमरिया निवासी एक महिला को कोरोना संदिग्ध पाते हुए उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उसका सैंपल जांच को भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में महिला कोरोना संक्रमित पाई गई थी। महिला के संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। महिला के साथ गए शेष 36 यात्रियों को भी रातोंरात एंबुलेंस से लाकर क्वारंटीन वार्ड में शिफ्ट किया गया। शासन से मिली गाइडलाइन के मुताबिक इन यात्रियों के परिजनों की भी स्क्रीनिंग कर उनका सैंपल लेेकर लखनऊ भेजने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित महिला के परिवार के चार लोगों को तो सैंपल लेने के बाद उन्हें भी क्वारंटीन वार्ड में शिफ्ट कर दिया था, मगर शेष यात्रियों के परिजनों को ढूंढने में पसीना बहाना पड़ रहा है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि सऊदी अरब गए यात्रियों के प्रत्येक परिजन की स्क्रीनिंग हर हाल में की जाएगी।
गाइडलाइन के मुताबिक सऊदी अरब गए सभी यात्रियों के परिजनों की स्क्रीनिंग कर सैंपल लिया जाएगा। अधिकांश परिजन मिल चुके हैं। शेष बचे लोगों की तलाश को टीम लगाई गई है। -डॉ. वीबी राम, नोडल अधिकारी कोरोना/एसीएमओ