{"_id":"5e7a39458ebc3e76d156c39e","slug":"korona-virus-pilibhit-news-bly4006893194","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्शन में आई पुलिस, सख्ती कर खदेड़े गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्शन में आई पुलिस, सख्ती कर खदेड़े गए लोग
विज्ञापन
लॉकडाउन होने के बाद शहर के सुनहरी मस्जिद के पास मुस्तैद फोर्स
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। लॉकडाउन के दूसरे दिन पुलिस की सख्ती के बाद दुकानें बंद कराने और सड़कों पर आवाजाही पर शिकंजा कसा जा सका। इसके लिए धारा 144 लागू कर दी गई। इसका उल्लंघन करने पर नौ लोग गिरफ्तार कर लिए गए, जिन्हें बाद में पाबंद करके ही छोड़ा गया। इसी के साथ वाहनों के चालान किए गए। बेवजह घूमने वालों पर हल्का बल प्रयोग भी हुआ। इस कार्रवाई के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसरने में देर नहीं लगी।
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बाद नेपाल की सीमा से सटा होने और एक मरीज सामने आने के चलते जिले को 23 मार्च को लॉकडाउन कर दिया गया था। पहले दिन सोमवार को पुलिस सख्ती नहीं कर पाई थी। जनपद की सीमाएं सील करने के बावजूद आवाजाही जारी रही। यह देखकर सोमवार रात डीएम वैभव श्रीवास्तव और एसपी अभिषेक दीक्षित ने मंगलवार से सख्ती करने के निर्देश पुलिस को दिए। पुलिस लाइन से पीएसी के रिक्रूट भी ड्यूटी पर लगा दिए गए। इसका असर मंगलवार सुबह से दिखाई देनेे लगा। मंगलवार सुबह खकरा पुलिस चौकी क्षेत्र में सख्ती दिखाई गई, क्योंकि इस दिन भी दुकानें खोल ली गई थीं। यह देखकर पुलिस ने सड़कों पर घूम रहे लोगों और दुकानदारों पर सख्ती की। चौकी प्रभारी मोहित कुमार ने पुलिस बल के साथ चौक बाजार, कमल्ले चौराहा, भूरे खां, बेलों चौराहा के आसपास की गलियों में जाकर भीड़ को खदेड़ दिया। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी पुलिस बल के साथ अन्य इलाकों में भ्रमण कर दुकानें बंद करवाते रहे। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतर सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम नरेशपाल सिंह, एसएसआई सतीश चंद बाजपेई ने टीम बनाकर गौहनिया चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा, काला मंदिर, मेन बाजार समेत अन्य इलाकों में सख्ती की।
हाईवे से लेकर शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल वाहनों को रोक चेकिंग करता रहा। बेवजह घूमने वालों के वाहनों का चालान किया। कुछ स्थानों पर पुलिस के समझाने के बाद भी न मानने वालों पर हल्का बल प्रयोग भी किया गया। नतीजतन दोपहर साढ़े 12 बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरना शुरू हो गया। कई ऐसे बाइकर्स भी पकड़े गए जोकि पुराने मेडिकल पर्चे लेकर दवा के बहाने घरों से निकल आए थे। उन्हें भी पुलिस ने सख्ती कर घर लौटाया। मुस्लिम बहुल इलाकों में बार-बार भीड़ जुटती रही। ऐसे में पुलिस भी राउंड लेकर लोगों को घरों के भीतर करवाने में जुटी रही। ऐसे में बीते दिन की अपेक्षा लॉकडाउन का असर 90 प्रतिशत सफल दिखाई दिया। उधर, ग्रामीण इलाकों में भी थाना और चौकी के बाहर पुलिसकर्मी वाहनों की चेकिंग कर चालान करने में जुटे रहे। इससे कुछ देर में ही आवाजाही को कम कर लिया गया।
विज्ञापन
जनपद लॉकडाउन किया जा चुका है। ऐसे में अति आवश्यक कार्य के अलावा किसी को भी घर से नहीं निकलना है। इसका सख्ती से पालन कराया जा रहा है। - अभिषेक दीक्षित, एसपी
बिना काम घर से निकलने पर पहुंचे हवालात, परिवार वालों को सौंपा
पीलीभीत। निषेधाज्ञा का सख्ती से पालन कराने को निर्देश जारी होने के बाद पुलिस ने बेवजह सड़कों पर निकले नौ लोगों को गिरफ्तार करके हवालात पहुंचाया। उन पर निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने पर धारा 188 के तहत कार्रवाई करते हुए मुचलका पाबंद करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
मंगवलार को सुनगढ़ी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से ऐसे नौ लोगों को पकड़ लिया। बाहर घूमने के बारे में कारण पूछा गया तो संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस से उलझना भी शुरू कर दिया। फिर पुलिस को उन पर सख्ती करने में देर नहीं लगी। सभी को तत्काल गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले आई। असम चौकी प्रभारी अचल कुमार की ओर से सभी के खिलाफ निषेधाज्ञा उल्लंघन में एफआईआर दर्ज की गई। एसएसआई सुनगढ़ी सतीश चंद बाजपेई ने बताया कि नौगवां पकड़िया निवासी रिजवान, बिसालुद्दीन, रामप्रसाद, इरशाद, मोहल्ला नई बस्ती वेदप्रकाश, राजीव कॉलोनी निवासी सुजित, मोहल्ला साहूकारा पूरनपुर निवासी वीरेंद्र, रुपुपरकृपा गांव निवासी हरप्रसाद और जिरौनिया गांव निवासी नोखेलाल के खिलाफ 188 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।