फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   korona virus

कोरोना अलर्ट: इटली से आए तीन बच्चों समेत आठ को क्यूरेंटाइन सेंटर में किया शिफ्ट

Fri, 20 Mar 2020 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
korona virus
पीलीभीत। स्वास्थ्य विभाग ने इटली से लौटकर आए तीन बच्चों समेत आठ लोगों को क्वारंटीन सेंटर में शिफ्ट कर दिया है। इसके अलावा विदेश से लौटे 14 अन्य यात्रियों की स्क्रीनिंग के बाद उन्हें घर में सुरक्षित रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस बीच सीएमओ ने क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

विदेश से लौटे 22 यात्रियों की सूची शासन ने स्वास्थ्य विभाग को भेजी थी। स्वास्थ्य टीम ने सभी 22 यात्रियों को ट्रेस करने का काम तेजी से शुरू कर दिया है। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने सीएमओ से सभी यात्रियों को ट्रेस कर उनकी स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए थे। इसी बीच स्वास्थ्य टीम ने सूची में शामिल आठ लोगों के इटली से आने की जानकारी सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल को दी। सीएमओ ने सभी विदेश से लौटे आठ यात्रियों को तत्काल क्वारंटीन सेंटर में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। इधर देर रात स्वास्थ्य विभाग की टीम अमरिया ब्लॉक क्षेत्र में पहुंची। वहां टीम ने इटली से लौटे तीन बच्चों समेत सभी आठ यात्रियों को क्वारंटीन सेंटर में शिफ्ट कर दिया। बुधवार सुबह सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने क्वारंटीन सेंटर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं विदेश से लौटे 14 यात्रियों को भी टीम ने ट्रेस कर स्क्रीनिंग की और उन्हें घर में ही सुरक्षित रखकर निगरानी शुरू की है। टीम के इन सभी के परिजनों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सेंटर में रातोंरात की गई व्यवस्थाएं
नवनिर्मित सीएमओ कार्यालय के भवन के एक हिस्से को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। विदेश से यात्रियों के आने की जानकारी मिलते ही रातोंरात क्वारंटीन सेंटर में गीजर, पेयजल, बच्चों के लिए दूध गर्म करने के लिए इलेक्ट्रिक केतली मुहैया कराई गई। सफाई कर्मियों को सेंटर की दिन में तीन बार सफाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूएई, कतर और ओमान से लौटने वाले भी जाएंगे क्वारंटीन सेंटर
सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर साउथ कोरिया, ईरान, इटली, जर्मनी, स्पेन, फ्रांस और इंडोनेशिया से आने वाले यात्रियों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन सेंटर में रखने के निर्देश जारी किए हैं। ताकि संक्रमण मिलने पर समय रहते उसे आइसोलेट किया जा सके। इधर सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन में तीन और देशों को जोड़ा गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब सात देशों के साथ यूएई, ओमान और कतर से आने वाले यात्रियों को भी क्वारंटीन सेंटर में 14 दिन तक निगरानी में रखा जाएगा।
तीन यात्रियों के कतर से लौटने पर बढ़ी सतर्कता
स्वास्थ्य विभाग को पूरनपुर क्षेत्र के एक गांव में तीन व्यक्तियों के कतर से लौटने की जानकारी मिली है। सीएमओ ने मामले का गंभीरता से लेते हुए पूरनपुर सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. छत्रपाल को उनकी खोजबीन करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि जानकारी सही मिली तो तीनों को क्वारंटीन सेंटर में शिफ्ट किया जाएगा।

इटली से लौटकर आने वाले आठ लोगों को क्वारंटीन सेंटर में निगरानी में रखा गया है। शेष 14 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग कर घरों में क्वारंटीन किया गया है। क्वारंटीन सेंटर में सभी व्यवस्थाएं ठीक कर ली गई हैं। -डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed