फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   korona virus

कोरोना वायरस को लेकर अब चूका बीच भी पर्यटकों के लिए बंद होगा

Fri, 20 Mar 2020 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 02:31 AM IST
विज्ञापन
korona virus
टाइगर रिजर्व के महोफ गेट पर छाया सन्नाटा। - फोटो : PILIBHIT
माधोटांडा। कोरोना वायरस को लेकर शुक्रवार से टाइगर रिजर्व का चूका बीच भी पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। पुरानी बुकिंग भी निरस्त कर दी गई हैं। 31 मार्च तक टाइगर रिजर्व समेत पूरा चूका बीच बंद रहेगा। बुकिंग के रुपये भी पर्यटकों को वापस होंगे।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते केवल गुरुवार को पर्यटकों के लिए शाम तक घूमने की छूट दी गई। इसके बाद शुक्रवार से 31 मार्च तक बंद रहेगा। पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र 15 नवंबर से शुरू हुआ था। इसमें देश- विदेश के पर्यटकों को चूका बीच सहित जंगल क्षेत्र के निर्धारित रूटों पर भ्रमण कराने की व्यवस्था की गई थी। पर्यटकों को घुमाने के लिए टाटा जीनान और जिप्सी गाड़ियां लगाई गई हैं। इनका किराया भी निर्धारित है। प्रेरकों को ठहरने की व्यवस्था भी चूकाबीच में है। अलग-अलग हटें बनी हुई हैं।
विज्ञापन

इधर कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते सरकार सतर्क है। इसी कड़ी में दो दिन पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यटन क्षेत्रों को अग्रिम आदेशों तक के लिए बंद करने के निर्देश दिए थे। टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र अब तक सुचारू रूप से चल रहा था। हालांकि देश में कोरोना फैलने का पता चलने के बाद यहां पर्यटकों की संख्या काफी कम हो गई थी। विदेशी पर्यटक तो फरवरी से ही नहीं आए थे। शुक्रवार से अग्रिम आदेश तक पर्यटक या आम आदमी टाइगर रिजर्व में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। यह घोषणा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर सहित अधिकारियों के बैठक के बाद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के चलते मुख्य वन संरक्षक के आदेश पर टाइगर रिजर्व की सभी पर्यटन गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव पर 31 मार्च तक रोक लगा दी गई है। पुरानी बुकिंग भी रद्द कर दी गई हैं। पुरानी बुकिंग का पैसा वापस कर दिया जाएगा। - नवीन खंडेलवाल, डिप्टी डायरेक्टर टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed