{"_id":"5e73b1d38ebc3e77b31a45f7","slug":"korona-virus-pilibhit-news-bly400142013","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने धर्मगुरुओं से की अपील...घरों में नमाज और पूजा करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने धर्मगुरुओं से की अपील...घरों में नमाज और पूजा करें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पड़ोसी जनपद लखीमपुर में कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने के बाद पीलीभीत में भी प्रशासन चौकन्ना हो गया है। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने धर्मगुरुओं से अपील की है कि वे मंदिर, मस्जिद, गिरिजाघर या गुरुद्वारा में भीड़ इकट्ठी न होने दें। लोगों को घरों में प्रार्थना-इबादत करने के लिए जागरूक करें। जुमे की नमाज और नवरात्र पर धार्मिक स्थलों के बाहर डेटॉल मिले पानी के टैंक खड़े किए जाएंगे। सरकारी दफ्तरों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर भी रोक लगा दी गई है।
कोरोना से निपटने की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने धर्मगुरुओं से वार्ता कर धार्मिक स्थलों पर होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने की अपील की है। उन्होंने धर्मगुरुओं के माध्यम से श्रद्धालुओं को जागरूक करने को कहा है। श्रद्धालुओं से कहें कि कि लोग पूजा या नमाज मंदिर और मस्जिद में न करके अपने घरों में ही करें। डीएम ने सभी कार्यालयों को ब्लू स्ट्रिप लगाने के साथ कुर्सियों में दूरी रखने के लिए निर्देेश दिए।
जिला मुख्यालय पर खुला कंट्रोल रूम
पीलीभीत। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए की जानी वाली व्यवस्थाएं एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए जिला मुख्यालय पर जिला निर्वाचन कंट्रोल रुम की तरह जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि कंट्रोल रूम में ग्रामीण अभियंत्रण, लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं की रोस्टरवाइज ड्यूटी लगाई गई हैं। कंट्रोलरूम के नोडल अधिकारी/डिप्टी कलेक्टर रामस्वरूप जिनका मोबाइल नंबर 9415743251 को नामित किया है। कंट्रोल रूम का लैंड लाइन नंबर 05882-254116 एंव मोबाइल नंबर 7839853912 है।
विज्ञापन
कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए इंतजाम किए गए हैं। विदेशों से लौटे लोगों को क्वारंटीन किया गया है। सीएमओ को विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। धर्मगुरुओं से कहा गया है कि जुमे की नमाज और पूजा पाठ धार्मिक स्थलों के बजाय घरों में ही करें। -वैभव श्रीवास्तव, डीएम