फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Know India competition will be held in 54 schools

Pilibhit News: 54 स्कूलों में होगी ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता

Fri, 08 Sep 2023 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 08 Sep 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Know India competition will be held in 54 schools
पीलीभीत। भारत विकास परिषद 54 विद्यालयों में 16 सितंबर को भारत को जानो प्रतियोगिता कराएगा। इसमें करीब 20 हजार विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। फाइनल राउंड में विजयी प्रतिभागी 29 अक्तूबर को बरेली में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


भारत विकास परिषद के जिला प्रभारी डॉ. अनिल सक्सेना ने बताया कि सामान्य ज्ञान पर आधारित भारत को जानो प्रतियोगिता जिला स्तर पर जूनियर और सीनियर दो वर्गों में होगी। विद्यार्थी 16 सितंबर को प्रतियोगिता के पहले चरण में प्रतिभाग करेंगे। इसमें से 500 विद्यार्थियों का चयन दूसरे चरण के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिता के अंतिम चरण में जूनियर ग्रुप से दो और सीनियर ग्रुप से दो फाइनल राउंड होंगे। इसके बाद विजेता की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का दूसरा चरण ड्रमंड गवर्नमेंट इंटर कॉलेज में 25 सितंबर को होगा। दूसरे चरण के बाद जूनियर ग्रुप और सीनियर ग्रुप से 6-6 बच्चे चयनित किए जाएंगे। इनका फाइनल एक अक्तूबर को जेएमबी कॉलेज में होगा। अंतिम चरण बजर सिस्टम टेस्ट के अनुसार किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि अंतिम चरण के उपरांत जूनियर ग्रुप से दो और सीनियर ग्रुप से दो बच्चे फाइनल राउंड में विजयी होंगे। इनको 29 अक्तूबर को बरेली में होने वाली प्रांतीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed