फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Kisan Samman Nidhi reached the accounts of 3.10 lakh farmers of the district

Pilibhit News: जिले के 3.10 लाख किसानों के खाते में पहुंची किसान सम्मान निधि

Sun, 03 Aug 2025 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 03 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Kisan Samman Nidhi reached the accounts of 3.10 lakh farmers of the district
पीलीभीत। जिले के 3.10 लाख से अधिक किसानों के खाते में शनिवार को किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त पहुंच गई। खाते में सम्मान निधि के दो हजार रुपये पहुंचने से किसानों के चेहरे खिल गए। इस बार जिले का कोई भी पात्र किसान इस सम्मान निधि से छूटा नहीं है। जिला मुख्यालय, ब्लॉक स्तर और खाद की दुकानों पर प्रधानमंत्री के किसान सम्मान निधि वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। किसानों को योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि की 20 वीं किस्त के वितरण को लेकर कलक्ट्रेट परिसर, ब्लॉक मुख्यालयों और खाद की दुकानों पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। किसानों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना और योजनाओं की जानकारी हासिल की। जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल ने बताया कि तीन लाख 10 हजार चार सौ किसानों के खाते में सम्मान निधि भेजी गई है। सभी पात्र किसानों के खाते में धनराशि पहुंच गई।
विज्ञापन

-------
किस्त के वितरण में हुआ संगोष्ठी का आयोजन
जहानाबाद/बरखेड़ा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20 वीं किस्त वितरण कार्यक्रम में प्रधान मंत्री का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस मौके पर बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति जहानाबाद पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस मौके पर समिति अध्यक्ष छत्रपाल लोधी जहानाबाद जिला सहकारी बैंक के ब्रांच मैनेजर कृष्ण गोपाल, समिति सचिव राजीव कुमार, भजन लाल सहित समस्त क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। बरखेड़ा में शनिवार को विकास खंड के सभागार में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश गंगवार, राजेश कुमार, प्राविधिक सहायक विनोद, राजीव वर्मा, राजीव गंगवार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


---
पुरनपुर मंडी समिति में दिखाया गया सजीव प्रसारण
पूरनपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20 वीं किस्त जारी होने लाइव प्रसारण को मंडी समिति कार्यालय परिसर में किसानों, व्यापारियों ने देखा। इस दौरान व्यापारी प्रांतीय नेता विजयपाल विक्की, श्याम सिंह, संजय सक्सेना, मनीष अग्रवाल, अमरजीत सिंह, अजीत दीक्षित आदि रहे। गांव चंदिया हजारा के पंचायत घर में भी एकत्र हुए लोगों ने लाइव प्रसारण देखा। संवाद
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed