फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   kisan

गेहूं की कटाई-मड़ाई हुई तेज, खेतों में उतरी कंबाइन

Thu, 09 Apr 2020 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
kisan
खेत में कंबाइन से गेंहू की कटाई करवाता किसान - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। तेज हवा चलने के साथ ही गेहूं की कटाई शुरू हो गई। लॉकडाउन के चलते अभी गेहूं की सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई है। मगर, 15 अप्रैल से 87 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू होगी। खाद्य एवं रसद विभाग ने किसानों से विभाग के पोर्टल पर तुरंत पंजीकरण कराने को कहा है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते 23 मार्च से 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है। इसमें गेहूं की कटाई भी प्रभावित हुई है। शासन ने गेहूं की कटाई में छूट देने के साथ कंबाइन में रेपर लगाकर चलाने के निर्देश दिए हैं। दूसरी ओर अभी सरकारी क्रय केंद्रों पर अभी गेहूं की खरीद शुरू नहीं हुई है। हालांकि एक अप्रैल से गेहूं की खरीद हर साल शुरू होती है। मगर, इस बार लॉकडाउन के चलते समय से खरीद शुरू नहीं हो पाई। अब 15 अप्रैल से सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू की जाएगी। हालांकि गेहूं खरीद को लेकर व्यवस्थाएं पूरी कर लेने का दावा है। इसके लिए 87 क्रय केंद्रों का निर्धारण किया गया है। किसानों को क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इस बार किसानों के पंजीयन को राजस्व विभाग के भूलेख पोर्टल से लिंक किया गया है। ओटीपी आधारित पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। डिप्टीआरएमओ डॉ. अविनाश कुमार झा ने बताया कि किसान समय रहते अपना पंजीकरण कराएं, ताकि उन्हें अपना गेहूं बेचने और भुगतान लेने में दिक्कत न हो। बताया कि किसान पंजीकरण के समय अपना वर्तमान मोबाइल नंबर ही रजिस्टर्ड कराएं। उस पर ही एसएमएस से ओटीपी भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होगी। गेहूं विक्रय के समय किसानों को अपना पंजीयन प्रपत्र के साथ खतौनी, आधार कार्ड एवं बैंक की पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति अवश्य साथ ले जाना होगा। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि किसी प्रकार की असुविधा होने की स्थिति में उनके मोबाइल नंबर 9415838975 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed