फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   kisan

चकरोड की जमीन से किसान बेनीराम की झोपड़ी हटाकर जमीन खाली कराई

Fri, 14 Feb 2020 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
kisan
पूरनपुर। किसान बेनीराम को गांव से लाकर मूंछ मुंड़वाने का मामला अगले दिन भी गरमाया रहा। तहसीलदार आशुतोष कुमार ने राजस्व टीम के साथ चंदोखा गांव पहुंचकर जमीन की पैमाइश कराने के बाद चकरोड से उसकी झोंपड़ी हटवाकर जमीन खाली करा दी। भाकियू नेताओं ने पैमाइश पर असंतोष जताया। साथ ही यह कहा कि मूंछ मुंड़वाने के मामले को लेकर वे 17 फरवरी को मंडलायुक्त से मिलेंगे।
विज्ञापन

गांव चंदोखा में चकरोड पर किसान के घर को तोड़कर सड़क और नाली निर्माण के विरोध पर भाकियू ने छह फरवरी को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया था। शाम को तहसीलदार के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री और मंडलायुक्त को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा था। इसके बाद तीन दिन पहले मंगलवार को भाकियू ने तहसील परिसर में बेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू किया। बुधवार को भी धरना प्रदर्शन चल रहा था तभी अचानक बेनीराम की मूंछ मुंड़वाने का मामला उठा। फिर किसान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बाद में कुछ अफसरों ने बीच में पड़कर मामला शांत कराने को धरना खत्म करा दिया था।
विज्ञापन

अगले दिन बृहस्पतिवार को तहसीलदार आशुतोष कुमार ने गांव चंदोखा पहुंचकर चकरोड की पैमाइश करवाई। उसमें चकरोड की जमीन चिह्नित की गई। किसान बेनीराम की जमीन से भी कब्जा हटवाया गया। उसकी झोंपड़ी भी हटवा दी गई। भाकियू जिला उपाध्यक्ष मंजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में पीलीभीत मुख्यालय पर डीएम को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैमाइश कराने में पक्षपात का आरोप
भाकियू नेताओं का कहना है कि केवल एक कब्जा हटवाया गया। बाकी का कब्जा नहीं हटवाया गया। एक दूसरे किसान ने अपने नाम साढ़े चार एकड़ भूमि होने के बावजूद डेढ़ एकड़ से अधिक जमीन पर कब्जा कर रखा है, उससे प्रशासन कुछ नहीं कह रहा। प्रशासन सब पर निष्पक्ष कार्रवाई करे। किसान बेनीराम की मूंछ मुंड़वाने के मामले को 17 फरवरी को बरेली जाकर मंडलायुक्त के सामने रखा जाएगा। एसडीएम और घुंघचाई चौकी इंचार्ज के कारनामों की शिकायत कर कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम बोले- बेनीराम ने अपने आप मूंछ कटवाई
मैं चंदोखा गांव 10-12 दिन पहले गया था। किसान बेनीराम ने चकरोड की जमीन पर कब्जा कर रखा था। उसने निर्माणाधीन नाली भी तोड़ दी थी। तब किसान को पूरनपुर लाया गया था। कब्जा हटा लेने के आश्वासन पर छोड़ दिया गया। किसान ने अपने आप मूंछ कटवाई है। आरोप मुझ पर लगा दिया। -चंद्रभानु सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed