{"_id":"618d6bc8caf14e289702f534","slug":"kisan-andolan-pilibhit-news-bly4658245141","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिकुनिया कांड- केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त करने की आवाज बुलंद करेंगे किसान नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिकुनिया कांड- केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त करने की आवाज बुलंद करेंगे किसान नेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। लखीमपुर के तिकुनिया कांड को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से असम हाईवे पर गांव हरसिंहपुर के समीप 14 नवंबर को लखीमपुर न्याय महापंचायत होगी। सीओ और कोतवाल ने पहुंचकर आयोजकों से पंचायत की जानकारी ली। महापंचायत में भीड़ जुटाने के लिए सोशल मीडिया के जरिए भी प्रचार शुरू किया गया है। महापंचायत में गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी के लिए किसान नेता मांग उठाएंगे।
महापंचायत स्थल पर शुक्रवार से तंबू लगाने का काम शुरू हो जाएगा। सीओ वीरेंद्र विक्रम, कोतवाल रामसेवक ने पुलिस के साथ महापंचायत स्थल पहुंचकर आयोजकों से भीड़, वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जानकारी ली। भाकियू चढूनी के युवा जिलाध्यक्ष सुखजीत सिंह औलख ने बताया कि बृहस्पतिवार को महापंचायत स्थल पर लंगर लगेगा, पीने के पानी की व्यवस्था की जाएगी। महापंचायत में करीब 40 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसको लेकर पूरे इंतजाम किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि महापंचायत में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी की मांग उठेगी। महापंचायत में भाकियू चढूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के अलावा सुरजीत सिंह फूल, हरपाल सिंह बिलारी, तेजिंदर सिंह विर्क, पुष्पराज सिंह, कृष्णा अधिकारी, रामसनेही गुप्ता, अनूप सिंह सिसौदिया, अटल उपाध्याय, गुरसेवक सिंह महार, साहिब सिंह ढिल्लो, सीमा सिंह, रमेश वर्मा आदि किसान नेता पहुंचेंगे। उधर, भाकियू चढूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने स्वयं महापंचायत की सफलता को सोशल मीडिया पर प्रचार शुरू किया है। वीडियो में उन्होंने लोगों से महापंचायत में भारी भीड़ एकत्र करने का आग्रह किया है। यह भी कहा है कि स्वयं भी पहुंचे साथ ही हरियाणा, पंजाब के साथियों से क्षेत्र में रहने वाले लोगों से संपर्क करने के लिए कहें। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के किसानों से पहुंचने का आग्रह भी किया गया है।