{"_id":"615205568ebc3eff694efbcd","slug":"kisan-andolan-pilibhit-news-bly461069461","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन : 25 फीसदी ही बंद रहा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन : 25 फीसदी ही बंद रहा बाजार
विज्ञापन
अमरिया में दिखा भारत बंदी का असर। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। भारत बंद में व्यापारियों का समर्थन कहीं रहा कहीं नहीं रहा। जिले में बंदी करीब 25 फीसदी असर दिखाई दिया। वहीं तीन कस्बों में साप्ताहिक बंदी थी। इसलिए बाजार बंद रहा। नौ कस्बों में से मझोला और अमरिया में बाजार पूरी तरह बंद रहा। बिलसंडा में कुछ दुकानें बंद थीं। अधिकतर बाजार खुला रहा।
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर स्थानीय किसान संगठनों ने व्यापारियों से भारत बंदी में समर्थन मांगा था। कई दिनों तक कसबों में लाउडस्पीकर से एनाउसमेंट भी कराया गया। इसके बाद भी जिले के बाजार में विशेष बंदी का असर नहीं दिखाई दिया। जनपद में शहर समेत नौ कस्बा है। इनमें पूरनपुर, बरखेड़ा, न्यूरिया में सोमवार को साप्ताहिक बंदी रहती है। जबकि शहर, बीसलपुर, माधोटांडा में बाजार पूरी तरह खुला रहा। हालांकि किसानों को समर्थन करते हुए अमरिया और मझोला और बिलसंडा का आधा बाजार का पूरी तरह बंद रहा। व्यापारियों ने किसानों को समर्थन देने के लिए पहले ही हावी भर दी थी। सोमवार को सुबह से ही बाजार में दुकानों के शटर नहीं उठे। हालांकि दोपहर बाद कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों को खोल लिया।
बरखेड़ा। साप्ताहिक बंदी सोमवार को रहती है। इसी के चलते सोमवार को बाजार बंद रहा। कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद का सोमवार को कस्बे में कोई असर दिखाई नहीं दिया। सिर्फ साप्ताहिक बंदी को लेकर अपनी अपनी दुकानें बंद रखी। उत्तर प्रदेश प्रतिनिधि व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि साप्ताहिक बंदी को लेकर कस्बे में किराना, खाद, बीज, लोहे, जनरल स्टोर, टेलरिंग, मोबाइल शॉप, कारपेंटर आदि की दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहीं। वही रेस्टोरेंट, फल आदि की दुकानें खुली।
विज्ञापन
बिलसंडा। संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के तहत सोमवार को बाजार सुबह पूरी तरह से बंद रहा। खरीदारी करने वाले ग्राहकों को खरीदारी करने में काफी दिक्कत हुई। हालांकि दोपहर बाद दुकानें खुलने लगी थीं।