फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   All three highways blocked by protesters during kisan andolan

कृषि कानूनों के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान, तीनों हाईवे किए जाम

Tue, 28 Sep 2021 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 28 Sep 2021 12:04 AM IST
सार

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान संगठनों ने अपनी मांग को लेकर टनकपुर, असम और गोला हाईवे पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
All three highways blocked by protesters during kisan andolan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान संगठनों ने कृषि कानूनों के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। उग्र किसानों ने अपनी मांग को लेकर टनकपुर, असम और गोला हाईवे पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन के दौरान किसानों की पुलिस से तीखी झड़प भी हुई। किसानों ने तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने और धान तौल की सीमा की बाध्यता को खत्म कराने के लिए आवाज बुलंद की। अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए हैं।
विज्ञापन


शहर में करीब पौने दो घंटा किसान टनकपुर हाईवे पर जमे रहे। पूरनपुर में असम हाईवे के सिरसा चौराहा और खमरिया तिराहा पर जाम लगाकर छह घंटे प्रदर्शन किया। बिलसंडा में गोला हाईवे में बंडा बॉर्डर पर करीब तीन घंटा तक किसानों ने चक्का जाम किया। अमरिया, मझोला में बाजार पूरी तरह बंद रहा। बिलसंडा में आधा बाजार बंद रहा। पूरनपुर, बरखेड़ा, न्यरिया साप्ताहिक बंदी को लेकर बाजार बंद रहा। पूरनपुर में कुछ किसान नेताओं की पुलिस व प्रशासन ने झड़प हुई। बाकी स्थानों पर ज्ञापन देने के बाद धरना खत्म कर दिया गया। जाम लगान से रोकने पर पुलिस से नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


खाद्यान संघ ने मंडी गेट भी बंद करा दिया
केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आंदोलन को गति देने के लिए सोमवार को मोर्चा के आह्वान पर किसान संगठनों ने धरना प्रदर्शन किया। शहर में मंडी गेट के सामने से गुजर रहे टनकपुर हाईवे पर किसानों ने 12 बजे चक्का जाम शुरू कर दिया था। मंडी गेट को भी खाद्यान्न संघ की ओर से बंद करवा दिया गया। डेढ़ घंटा तक हाईवे पर तपती धूप की परवाह किए बिना किसान अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा
सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लेने की कई बार कोशिश की, मगर किसानों ने सभा के बाद ही ज्ञापन देने की बात कहीं। करीब पौने दो बजे के बाद किसानों ने प्रधानमंत्री को संबोधित दस सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार को सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा। इस मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलो, महामंत्री दिनेश कुमार, मंडल उपाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, महासचिव युसूफ कादरी, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर, भाकपा माले से देवाशीष, अभाकिस के प्रदेश महामंत्री बाज सिंह, सुधीर कुमार, संदीप मिश्रा मौजूद रहे। इधर, मझोला में किसानों ने नगर में जुलूस निकलकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed