फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   kisan andolan

किसानों के प्रदर्शन को लेकर अलर्ट रही पुलिस

Mon, 06 Sep 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
kisan andolan
पीलीभीत/पूरनपुर। मुजफ्फरनगर में रविवार को होने वाली महापंचायत को लेकर यहां दिनभर पुलिस अलर्ट रही। आशंका थी कि यहां किसान प्रदर्शन कर सकते हैं। हालांकि सब कुछ सामान्य रहा।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में महापंचायत को लेकर क्षेत्र से कई किसान शामिल होने के लिए शनिवार को ही रवाना हो गए थे। रविवार को क्षेत्र में किसान धरना प्रदर्शन आदि न करें, इसको लेकर नगर के कई स्थानों पर पुलिस तैनात रही। पूरनपुर में किसान मुजफ्फरनगर के लिए रवाना न हो इसको लेकर दो दिन पहले अफसरों ने तहसील सभागार में किसान नेताओं के साथ बैठक की थी। बैठक में कोरोना वायरस का हवाला देते हुए किसानों को घरों में रहने का आह्वान किया गया। मगर किसानों ने मुजफ्फरनगर जाने की बात कही थी। शनिवार को बड़ी संख्या में किसान रवाना भी हो गए। इधर, किसान पूरनपुर में आंदोलन न करें इसको लेकर पुलिस फोर्स भी लगाया गया था।
विज्ञापन

महापंचायत में शामिल हुआ। इसमें किसानों की समस्याओं को उजागर किया गया। किसानों के साथ होने वाले छल को बताया गया।
- रामकुमार प्रजापति, पिपरिया दुलाई
सरकार जाति धर्म के नाम पर किसानों को बांटना चाहती है। आज मुजफ्फरनगर की महापंचायत में सभी धर्मों के लोग एक साथ थे। इतनी बड़ी किसान रैली पहली बार देखी है। - घासीराम, नवादिया टोडर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed