{"_id":"161e5aa40d916c4bffbc59552d578a39","slug":"kirtan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंडबाजों के साथ निकाला गया नगर कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंडबाजों के साथ निकाला गया नगर कीर्तन
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Mon, 29 Dec 2014 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर मजारा गुरुद्वारे से नगर कीर्तन निकाला गया। जिसमें 30-40 वाहन शामिल थे। नगर कीर्तन में रागी जत्था के सुखपाल सिंह व कीर्तन जत्था के दिलबाग सिंह गुरु की महिमा का बखान करते हुए चल रहे थे। नगर कीर्तन में सबसे गतका पार्टी, बैंडबाजा, गाड़ी पर सवार पंच प्यारे, गुरु गोविंद सिंह की पालकी और भारी संख्या में संगत चल रही थी। नगर कीर्तन का जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। नगर कीर्तन सिमरा, पचपेड़ा व मैनी गुलड़िया गुरुद्वारा होते हुए पुन: मजारा गुरुद्वारे में आकर समाप्त हो गया। व्यवस्था में सरदारा सिंह, रंजीत सिंह, संतोष सिंह, गुरू दयाल सिंह ढिल्लो, वीरेंद्र शर्मा, बसंत सिंह, दलवीर सिंह, जसबीर सिंह, चरनजीत सिंह आदि प्रमुख रूप से चल रहे थे।
विज्ञापन