फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Kindness towards ineligible people, pension recovery depends on banks

Pilibhit News: अपात्रों पर मेहरबान, बैंकों के भरोसे टिकी पेंशन की वसूली

Sat, 28 Jun 2025 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Kindness towards ineligible people, pension recovery depends on banks
पीलीभीत। जिले में वृद्धावस्था पेंशन के अपात्र लाभार्थियों पर समाज कल्याण विभाग मेहरबान है। अपात्रों से वसूली तो दूर विभाग नोटिस देने से भी कतरा रहा है। मृतक लाभार्थियों के खाते में कितनी धनराशि भेजी गई। उनके परिजनोंं ने पेंशन की धनराशि वापस की या नहीं... जिला समाज कल्याण अधिकारी गोलमोल जवाब दे रहे हैं। कहना है कि बैंक खुद ही धनराशि वापस कर देता है। वर्ष में दो बार सत्यापन के बाद भी 2854 मृतकों का नाम सूची में शामिल होना सत्यापन पर सवाल खड़ा कर रहा है।
विज्ञापन


वृद्धावस्था पेंशन में पारदर्शिता और गड़बड़ी रोकने के लिए वित्तीय वर्ष की शुरुआत में ही सत्यापन कराया जाता है। मृतकों और अपात्रों का नाम सूची से हटाकर शेष पात्र लाभार्थियों के खाते में वृद्धावस्था पेंशन जाती है। विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की शुरुआत में अप्रैल में सत्यापन कराया था।
विज्ञापन

इसके बाद निदेशालय के निर्देश पर दिसंबर 2024 में सत्यापन कराया गया। दावा किया कि सूची में शामिल मृतकों के नाम हटा दिए गए। तीन माह बाद अप्रैल 2025 में कराए गए सत्यापन में 2854 बुजुर्ग मृतक मिले। 85 लोग ऐसे भी मिले जो वृद्धावस्था पेंशन के पात्र ही नहीं थे। इस तरह 2939 लोग अपात्रता की श्रेणी में शामिल मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह आंकड़े दिसंबर में कराए गए सत्यापन पर सवाल उठाने के लिए काफी थे। अब तीन माह में करीब तीन हजार अपात्रों का सूची में होना विभाग की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान लगा रहा है।
--


धनराशि वसूलने से कतरा रहा विभाग
85 अपात्रों और मृतकों के खाते में गई पेंशन की धनराशि की वसूली में विभाग का रवैया काफी लचर है। अब तक अपात्रों को नोटिस तक नहीं दी गई है। मृतक लाभार्थियों से भी जानकारी नहीं की गई। समाज कल्याण अधिकारी चंद्र मोहन विश्नोई का कहना है कि मृतक लाभार्थियों के खाते में गई धनराशि बैंक खुद ही वापस कर देता है। बैंकों को पत्र भी जाता है। अपात्रों से रिकवरी के सवाल पर उनका जवाब गोलमोल था। रिकवरी कराएंगे या नहीं, इस पर चुप्पी साध गए।

--
विभाग से दूरी, बैंक को सूचना देते हैं परिजन
वृद्धावस्था पेंशन का लाभ रहे लाभार्थी की मृत्यु पर विभाग को सूचित करने का नियम है। मगर अधिकतर परिजन ऐसा नहीं कर रहे। विभाग भी वार्षिक सत्यापन के भरोसे रहता है। बैंक में धनराशि फंसने पर परिजन मृतक का मृत्यु प्रमाणपत्र दाखिल करते हैं। इसके बाद बैंक ही कभी-कभार विभाग को पेंशन की धनराशि वापस भेज देता है। समाज कल्याण विभाग इसी को अपनी कार्रवाई बताकर पीठ थपथपा लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed