फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Kin caught molesting teenager, crowd rescued

किशोरी से छेड़छाड़ कर रहे शोहदे को परिजनों ने पकड़ा, भीड़ छुड़ा ले गई

Fri, 11 Dec 2020 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Kin caught molesting teenager, crowd rescued
पीलीभीत। घर के पीछे उपले लेने गई किशोरी से गांव के एक किशोर ने छेड़छाड़ की। शोर सुनकर पहुंचे परिवार वालों ने शोहदे को पकड़ लिया। आरोप है कि इसी बीच अचानक हमलावर हुई भीड़ परिजन से मारपीट कर शोहदे को छुड़ा ले गई। मामला दो समुदायों से जुुड़ा होने पर तनाव के हालात बन गए। इसे देखते हुए गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई। किशोरी के पिता की तहरीर पर 21 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, दूसरे पक्ष ने भी किशोर को पेड़ से बांधकर पीटने का आरोप लगाया। हालांकि उनकी तरफ से कोई तहरीर अभी पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे उनकी 14 वर्षीय पुत्री घर के पीछे उपले लेने गई थी। तभी वहां पर दूसरे समुदाय का 16 वर्षीय किशोर पहुंच गया। आरोप है कि उसने किशोरी से छेड़छाड़ की। शोर पर पहुंचे परिजनों ने उसे पकड़ लिया। तभी आरोपी पक्ष से आई भीड़ मारपीट कर उसे छुड़ा ले गई। वहीं दूसरे पक्ष का कहना था कि उनके बेटे को बेवजह पकड़कर पेड़ से बांधकर पीटा जा रहा था। जब सूचना मिलने पर छुड़ाने के लिए गए तो उनसे भी मारपीट की गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची। दोनों पक्षों से जुटी भीड़ एक दूसरे को गलत बता रही थी। मामला दो समुदायों से जुड़ा था। ऐसे में तनाव को देखते हुए पुलिस बल गांव में तैनात रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर किशोर और 20 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed