फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   young man dead body buried on the river bank two accused arrested in pilibhit

Pilibhit News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर नदी किनारे दबाया शव, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 20 Feb 2023 03:01 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 20 Feb 2023 03:01 PM IST
सार

जहानाबाद क्षेत्र में 13 फरवरी से लापता युवक का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। प्रेम प्रसंग में उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
 

विज्ञापन
young man dead body buried on the river bank two accused arrested in pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में तीन दिन पूर्व से लापता युवक का रविवार शाम क्षेत्र की ही देवहा नदी के किनारे गड्ढे में दबा शव मिला। शव के आधार पर हिरासत में लिए गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने शव को बरामद किया है। आरोपियों ने प्रेम प्रसंग के चलते युवक की गला दबाकर हत्या कर शव दबाने की आरोपियों ने बात स्वीकार की है।

विज्ञापन


जहानाबाद थाना क्षेत्र के सकतपुर गांव निवासी भारत सिंह का पुत्र सोनू सिंह (24) 13 फरवरी से घर से निकला था। इसके बाद रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था। देर रात तक घर न पहुंचने परिजनों ने तलाश शुरू की थी, सफलता न मिलने पर 15 फरवरी को जहानाबाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर जांच पड़ताल शुरू की। सर्विलांस की भी मदद ली गई। परिवार से कई बिंदुओं पर पुलिस को क्लू मिले थे। इसके बाद पुलिस और गंभीर हो गई। रविवार की सुबह गुमशुदगी को अपहरण में तरमीम कर जांच शुरू कर दी गई है। इसके बाद गांव के ही दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों में कबूली वारदात 

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने प्रेम प्रसंग में हत्या कर शव दबाने की बात कही। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने शव को गांव सेमरखेड़ा की सीमा में देवहा नदी के किनारे से बरामद कर लिया। हत्या के पीछे मुख्य आरोपी के परिवार की युवती से युवक का प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। 

इसी को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के तीसरा आरोपी के शामिल होने की बात सामने आई है। उसकी गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के बाद सीओ सदर प्रतीक दहिया ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। शव मिलने से बाद परिजन बदहवास हो गए। मृतक पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था।

थाना जहानाबाद के इंस्पेक्टर प्रभास चंद ने बताया कि परिजनों की सूचना पर तीन दिन पूर्व गुमशुदगी दर्ज की गई थी। रविवार को मुकदमे को हत्या में तरमीम कर जांच शुरू की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed