{"_id":"57b9b3f44f1c1b8e63d4f03c","slug":"kidney-infection-the-lives-of-karan","type":"story","status":"publish","title_hn":"किडनी इंफेक्शन से गई करन की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किडनी इंफेक्शन से गई करन की जान
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Sun, 21 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो: मेडिकल रिपोर्ट
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी अस्पताल में इलाज के दौरान किशोर की मौत का मामला
शुक्रवार रात को 11 से बारह बजे के बीच हुई मरने की पुष्टि
पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर स्थिति हुई स्पष्ट, चिकित्सक को राहत
निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मरने वाले ललपुरिया के किशोर करन की मौत की गुत्थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर सुलझ गई है। पीएम रिपोर्ट में चिकित्सक को राहत मिली है। मौत का कारण किडनी में हुए इंफेक्शन से बताया गया है। इसके अलावा मौत का समय भी पोस्टमार्टम से करीब 16 घंटे पहले आया है। इधर, घर वालों की ओर से भी कोई दूसरी तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।
बता दें कि शहर के स्टेशन रोड स्थित अनुज नर्सिंग होम में न्यूरिया के ललपुरिया गांव के निवासी बबलू के 13 वर्षीय पुत्र करन की मौत को लेकर बबाल मचा हुआ था। घर वालों का आरोप था कि गुरूवार रात को करन की गलत इंजेक्शन लगाए जाने से मौत हो गई थी। इसके बाद भी डाक्टर उसे जिंदा बताते रहे। इधर डाक्टरों ने शुक्रवार रात करीब 12 बजे करन की मौत की पुष्टि की थी। घर वालों के आरोप को लेकर शनिवार को किशोर के शव का तीन चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया था। रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारण और समय का पता लग सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार करन की मौत किडनी में इंफेक्शन फैलने से हुई थी। उसकी मौत का समय पोस्टमार्टम से 16 घंटे पहले मतलब शुक्रवार रात 11 से 12 बजे के बीच आया है। जैसा कि निजी अस्पताल के चिकित्सक की ओर से बताया जा रहा था। ऐेसे में चिकित्सक पर शव को जिंदा बताकर इलाज करने का आरोप गलत साबित हो गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोर की मौत किडनी में इंफेक्शन से बताई गई है। मौत का समय शुक्रवार रात को निकलकर आया है। उसको जिंदा बताकर इलाज करने का आरोप गलत निकला है। अभी कोई तहरीर घर वालों की ओर से नहीं मिली है।
विज्ञापन
अतुल प्रधान, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी