{"_id":"64ece9eb3d3e8cd1f7060d75","slug":"kidnapping-of-teenager-thrown-from-bike-after-chasing-brother-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-3376-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: किशोरी का सरेशाम अपहरण, भाई के पीछा करने पर बाइक से फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: किशोरी का सरेशाम अपहरण, भाई के पीछा करने पर बाइक से फेंका
Tue, 29 Aug 2023 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर कोतवाली गेट पर घटना के विरोेध में प्रदर्शन करते हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता । संवाद
पूरनपुर। असम हाईवे पर पैदल जा रही किशोरी का तमंचे के बल पर गैर समुदाय के दो बाइक सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। किशोरी के शोर मचाने पर उसके भाई ने पीछा किया तो आरोपी किशोरी को चलती बाइक से फेंक कर भाग गए। घटना की जानकारी पर हिंदू संगठनों ने कोतवाली गेट पर पहुंचकर हंगामा किया। आधी रात तक हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता कोतवाली में जुटे रहे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
घटना रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे असम हाईवे की है। एक गांव की किशोरी असम हाईवे पर खोमचा लगाने वाले अपने पिता का हाथ बंटाने के लिए अकेली पैदल जा रही थी। किशोरी की मां ने बताया कि इसी दौरान बाइक से आए दो गैर समुदाय के युवकों ने तमंचे के बल पर उसका अपहरण कर लिया और बाइक पर बैठाकर भाग निकले।
किशोरी के शोर मचाने पर उसके भाई ने बाइक सवारों का पीछा किया। इस पर आरोपी किशोरी को चलती बाइक से फेंक कर भाग गए। घटना की जानकारी पर बजरंग दल व अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद डॉ. दयाल विश्वास, गोसेवा के जिला प्रमुख शिवम भदौरिया, रूम सिंह यादव, धनंजय मिश्र आदि मौके पर पहुंचे। किशोरी की मां अपनी पुत्री को लेकर कोतवाली आई।
विज्ञापन
सरेशाम हुई घटना पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली गेट पर जमकर हंगामा किया। आधी रात तक हिंदुवादी संगठनों के कार्यकर्ता कोतवाली में डटे रहे। तब कहीं पुलिस ने बमुश्किल घटना की रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाल जगतपाल सिंह ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर गांव रंपुरा निवासी अकरम सहित दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। अकरम को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।