फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Kidnapped Asif murdered, dead body thrown in the field

अपहृत आसिफ की हत्या, शव गन्ने के खेत में फेका, कई हिरासत में

Tue, 13 Sep 2022 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped Asif murdered, dead body thrown in the field
बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर में रोते बिलखते मृतक के परिजन। संवाद - फोटो : PILIBHIT
बीसलपुर। दस दिन पहले अपहृत मोहल्ला ग्यासपुर निवासी मोहम्मद आसिफ (19) की हत्या कर उसका शव फेंक दिया गया। सोमवार को गांव गोवल के पास गन्ने के खेत से शव बरामद हुआ है। कपड़ों और चप्पलों से शव की शिनाख्त हुई। पुलिस ने पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला ग्यासपुर के अनीस अहमद ने बताया कि उनका पुत्र आसिफ मजदूरी करता था। दो सितंबर की दोपहर उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। इसके बाद वह परिवार वालों को बिना कुछ बताए घर चला गया। शाम करीब छह बजे आसिफ का फोन पिता के पासा आया। आसिफ ने बताया कि बड़ी मुसीबत में फंस गया हूं, बचा लो, ये लोग जान से मार देंगे। इतना कहते ही फोन कट गया। तभी से फोन लगातार स्विच ऑफ बताता रहा।
विज्ञापन

परिजनों ने बीसलपुर पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए उसी दिन शाम को ही अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन उसका कोई पता नहीं लग सका। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन फिर भी कोई कामयाबी नहीं मिली। सोमवार को गांव गोवल के पास पप्पू गंगवार के खेत में शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आसिफ के परिवार वालों को भी बुला लिया। शव कई दिन का होने के कारण क्षत-विक्षत हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनीस अहमद ने कपड़े और चप्पलों से शव की शिनाख्त अपने बेटे आसिफ के रूप में की। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट को हत्या में लिख लिया है। हत्यारे कौन हैं, आसिफ की हत्या क्यों की गई। इसका पता अभी तक नहीं चल सका है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि इन तीनों युवकों ने ही पुलिस को शव के बारे में बताया था। पुलिस यह जानकारी कर रही है कि तीनों युवकों को गन्ने के खेत में शव पड़े होने की जानकारी कैसे लगी।

हत्यारों का पता लगाया जा रहा है। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। - मनोज कुमार यादव, सीओ बीसलपुर

आसिफ का फाइल फोटो।

आसिफ का फाइल फोटो।- फोटो : PILIBHIT

बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर में मृतक के दरवाजे पर लगी भीड़। संवाद

बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर में मृतक के दरवाजे पर लगी भीड़। संवाद- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed