फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Kidnapped a minor, married her, then threw her out of the house

Pilibhit News: नाबालिग को अगवा कर किया निकाह, फिर घर से निकाला

Fri, 02 Feb 2024 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped a minor, married her, then threw her out of the house
पीलीभीत। नाबालिग को अगवा कर एक युवक ने जबरन उससे निकाह कर लिया। बाद में दहेज की मांग को लेकर पिटाई करके घर से निकाल दिया। पीड़िता ने न्यूरिया थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब उसने एसपी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने बताया कि गांव के ही एक युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद युवक उसे अगवा कर ले गया और 25 जून 2022 को जबरन निकाह कर लिया। कुछ समय बाद ही युवक के परिजन दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। दो जनवरी को सास व दो ननदों ने जान से मारने की कोशिश की। बाद में पिटाई करके घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed