फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   khiri kisan hadsa

तिकुनिया की घटना से आक्रोशित किसानों ने असम हाईवे किया जाम

Mon, 04 Oct 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
khiri kisan hadsa
पीलीभीत/पूरनपुर। तिकुनिया की घटना के बाद जनपद के किसानों में भी आक्रोश पनप गया है। पूरनपुर में देर शाम कई स्थानों पर असम हाईव को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। पुलिस ने रोकने की कोशिश की, मगर किसान हाथों में लाठी डंडा लेकर असम हाईवे पर धरना देकर बैठ गए। सूचना मिलने पर एसपी ने भी कैंप कर किसानों से वार्ता के प्रयास शुरू कर दिए है। हाईवे पर धरना के चलते दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई है।
विज्ञापन

लखीमपुर की घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र के किसानों में आक्रोश फैल गया है। शाम करीब साढ़े छह बजे असम हाईवे के बंडा चौराहे पर सैकड़ों की संख्या में किसान लाठी डंडा लेकर धरना देकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी पर सीओ, कोतवाल और पीएससी मौके पर पहुंच गई। आक्रोशित किसान भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसान की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। हालांकि किसानों से हाईवे को पूरी तरह अपनी गिरफ्त में ले लिया है। चौराहे के आस पास भाजपा नेताओं के लगे होर्डिंग भी फाड़ डाले। इसके अलावा गड़वाखेड़ा, कड़ेरचौड़ा में भी किसानों ने हाईवे को अपनी गिरफ्त में ले लिया था। सूचना पर पहुंच एसपी निदेश कुमार ने आक्रोशित किसानों से वार्ता करनी चाही, मगर किसान वार्ता करने को तैयार नहीं हुए। किसानों का कहना था कि तिकुनिया में मारे गए किसानों के हत्यारोपियों को तत्काल गिरफ्तारी हो। लगातार किसानों की संख्या धरना स्थल पर बढ़ती जा रही थी। हालात बेकाबू होते देख, एसपी ने भी फोर्स अलर्ट कर दिया था। देर रात तक किसानों का धरना जारी रहा।
विज्ञापन

पूरनपुर में जाम लगाने वाले किसानों से वार्ता की जा रही है। अगर कानून व्यवस्था बिगड़ती है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस लगातार अलर्ट है। पब्लिक को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। - दिनेश कुमार, एसपी पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed