फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   khet ki khudai

खजाने के लालच में घंटों चली खुदाई, निकला लोहे का खाली टब

Fri, 24 Apr 2020 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
khet ki khudai
माधोटांडा। खजाने के लालच में डगा गांव में कुछ लोगों ने एक खेत में घंटों खुदाई की। सिपाही रोकने के लिए पहुंचे तो उनकी एक नहीं सुनी। घंटों खुदाई के बाद गड्ढे में से सिर्फ लोहे का खाली टब निकला। इससे ग्रामीणों के चेहरे का रंग उतर गया। इंस्पेक्टर ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर ग्रामीणों को लॉकडाउन का पालन करने की हिदायत देकर वापस घर भिजवाया। घटना के चलते गांव में सनसनी फैली रही।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के डगा गांव निवासी एजाज खान का खेत आबादी से सटे इलाके में है। बुधवार को खेत में लौकी की फसल लगाने के लिए बर्मे (गड्ढा खोदने की मशीन) से खुदाई चल रही थी। जैसे ही खुदाई पांच फिट गहराई तक पहुंची तो अचानक जमीन में कोई भारी चीज दबी होने का अहसास हुआ। इसके बाद गांव में खजाना दबा होने का शोर मच गया। इस पर गांव वालों ने खुदाई और तेजी से शुरू कर दी। कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर चार सिपाही मौके पर पहुंचे, लेकिन भीड़ अधिक थी। इसलिए पुलिसकर्मियों की एक न चल सकी। ग्रामीण खुदाई करने में जुटे रहे। सिपाहियों ने थाने पर सूचना दी। कुछ ही देर में इंस्पेक्टर शहरोज अनवर पुलिस बल के साथ आ गए। भीड़ को हटाकर मजदूरों से खुदाई कराई तो खेत में लोहे का टब दबा निकला। इससे गांव वालों का चेहरा उतर गया। पुलिस ने ग्रामीणों को सामाजिक दूरी बनाए रखने का पाठ पढ़ाकर घर भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि खजाने की अफवाह फैल गई थी। जबकि खेत से लोहे का टब निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed